"चीजें बदलने वाली हैं"- WWE से रिलीज होने के बाद फेमस स्टार ने रेसलिंग में अपने भविष्य पर दिया बड़ा बयान

Ujjaval
जकारा जैक्सन एंट्री करते हुए (Photo: WWE.com)
जकारा जैक्सन एंट्री करते हुए (Photo: WWE.com)

Jakara Jackson on Wrestling Future: WWE ने हाल ही में कई सारे सुपरस्टार्स को रिलीज किया। इसमें NXT रेसलर जकारा जैक्सन (Jakara Jackson) का नाम भी शामिल था। वो मेटा फोर फैक्शन का हिस्सा थीं और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। कई फैंस उनके भविष्य को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। अब जकारा ने बहुत बड़ा बयान दे दिया है।

Ad

जकारा जैक्सन ने जमारा सेड चैनल पर बात की। इसी बीच उन्होंने रेसलिंग में अपने भविष्य पर अपडेट दिया। जैक्सन ने बताया कि वो अपने रेसलिंग करियर को खत्म नहीं करेंगी, बल्कि इसे आगे बढ़ाने वाली हैं। इसी बीच उन्होंने एक्टिंग में कदम रखने की भी इच्छा जाहिर की और फैंस को उनपर नजर रखने के लिए बोला। उन्होंने कहा,

"हां, मैं रेसलिंग करना जारी रखूंगी। मैं एक्टिंग में भी जगह बनाना चाहती हूं और इस समय मेरे लिए आसमान ही लिमिट है। मैं रेसलिंग के अलावा भी काफी चीजें करना चाहती हूं। मैं यह चीज जारी रखूंगी। आप मुझे आगे भी देखने वाले हैं। इसी वजह से आपको अपनी नजरें बनाए रखनी होंगी। बने रहिए, क्योंकि चीजें एकदम बदलने वाली हैं।
Ad

WWE से ही जकारा जैक्सन ने रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी

जकारा जैक्सन ने अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत WWE से ही की थी। उन्होंने अगस्त 2021 में ट्रायआउट दिया था और उन्हें कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया गया। उन्होंने WWE के साथ जुड़ने के बाद अगस्त 2022 में NXT के हाउस शो में अपना इन-रिंग डेब्यू किया। उन्होंने लैश लैजेंड के साथ टीम बनाकर कटाना चांस और केडन कार्टर का सामना किया। इस मुकाबले में उन्हें हार मिली।

जकारा जैक्सन ने टीवी पर अपना डेब्यू 28 अक्टूबर 2022 में किया था। उन्होंने अपने WWE करियर में ज्यादातर समय लैश लैजेंड के साथ टीम के रूप में भी काम किया है। हालांकि, लैश ने फैंस को ज्यादा प्रभावित किया और जकारा उतनी लोकप्रिय नहीं रहीं। इस वजह से शायद उन्हें रिलीज कर दिया गया। खैर, जैक्सन अभी 30 साल की हैं और उनके सामने पूरा करियर बचा हुआ है। वो जरूर रेसलिंग जगत में अपना बड़ा नाम बना सकती हैं। हो सकता है कि उनकी WWE में भी वापसी हो जाए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications