WWE ने कई सुपरस्टार्स को रिलीज कर चौंकाया, Braun Strowman को दूसरी बार दिया गया झटका

WWE
रिंग में ब्रॉन स्ट्रोमैन (Photo: WWE.com)

WWE Fired Several Stars: WWE WrestleMania 41 के बाद कंपनी ने रिलीज का सिलसिला शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले बैकस्टेज से कुछ लोगों को निकाला गया था। अब कई स्टार्स को बाहर का रास्ता दिखाया है। SmackDown के एपिसोड से पहले WWE ने ये फैसला लिया है। मेन रोस्टर के कुछ बड़े सुपरस्टार्स को भी झटका दिया गया है, जिसमें सबसे बड़ा नाम ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) का है। उन्हें दूसरी बार रिलीज किया गया है। ये बात शायद ही किसी को समझ आई होगी। मौजूदा समय में वो अच्छा काम भी कर रहे थे।

Ad

WWE ने अभी तक कटाना चांस, केडेन कार्टर, डकोटा काई, ब्रॉन स्ट्रोमैन, शेना बैजलर, गैलस (मार्क कोफे, वोल्फगैंग और जोई कोफे), गीगी डोलिन, कोरा जेड, एडी थ्रोप, जकारा जैक्सन, ओरो मेंसा, जेवियर बर्नल और रिले ओसबोर्न को बाहर का रास्ता दिखाया है। वैसे अभी ये सिलसिला खत्म नहीं हुआ है। आने वाले दिनों में अन्य स्टार्स को भी निकाला जा सकता है। खैर इस खबर के बाद बैकस्टेज हलचल पैदा हो गई होगी। किसी को भी झटका दिया जा सकता है।

Ad

WWE में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने किया था अच्छा काम

WWE में ब्रॉन स्ट्रोमैन का सफर अच्छा रहा है। 2017 के बाद तो उन्हें बढ़िया पुश दिया गया था। साल 2020 में उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी जीती। 2021 में उन्हें रिलीज किया गया था। हालांकि, 2022 में उनकी दोबारा वापसी हो गई। इसके बाद लगातार उन्होंने अच्छा काम किया। WWE WrestleMania 41 से पहले वो जेकब फाटू के साथ राइवलरी में थे। मेगा इवेंट का हिस्सा वो नहीं बन पाए थे। उनके दोबारा निकाले जाने से जरूर फैंस भी निराश होंगे। खुद स्ट्रोमैन ने भी शायद इस बारे में नहीं सोचा होगा। अब देखना होगा कि आगे जाकर स्ट्रोमैन क्या कदम उठाएंगे।

डकोटा काई ने भी अपने एक्शन से खूब वाहवाही लूटी थी। कुछ बड़े मैचों का हिस्सा वो रहीं। हालांकि, अच्छे काम के बावजदू कंपनी द्वारा कभी उन्हें आगे नहीं बढ़ाया गया। वो विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप डिजर्व करती थीं। ट्रिपल एच के एरा में उनकी कोई खास बुकिंग देखने को नहीं मिली। अब देखना होगा कि आगे जाकर उनका फ्यूचर क्या होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications