WWE Releases Several Names: WWE में काम करने वाले कुछ लोगों को निकाल दिया गया है और रिलीज का सिलसिला शुरू हो गया है। PWInsider ने अपनी नई रिपोर्ट में इस बारे में बताया है। ज्यादातर नाम WWE के क्रिएटिव टीम का हिस्सा हैं, जो अब रिलीज किए गए लोगों की सूची में शामिल हो गए हैं। हमेशा से देखा गया है कि WrestleMania सीजन के बाद कई रेसलर्स को रिलीज किया जाता है और यह चीज सालों से हो ही है।
WWE ने अब कुछ ऐसा ही किया है लेकिन इस बार बैकस्टेज काम करने वाले लोगों का नाम शामिल है। PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार WWE के क्रिएटिव राइटिंग ऑपरेशन के वाइस प्रेसिडेंट क्रिस्टीन लुब्रेनो को रिलीज कर दिया गया है। यह बात भी सामने आई है कि लगभग 10 से 12 नामों का पत्ता कट गया है।
अभी सिर्फ एक ही नाम कन्फर्म हुआ है लेकिन आने वाले समय में कुछ अन्य जानकारी भी सामने आ सकती है। कई सारे फैंस इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं रेसलर्स को भी आने वाले समय में रिलीज तो नहीं कर दिया जाएगा।
WWE ने पिछले साल तीन भारतीय रेसलर्स को निकला था
WrestleMania XL के बाद भविष्य को लेकर फैंस बहुत उत्साहित थे। हालांकि, WWE ने कुछ बड़े स्टार्स को रिलीज करने का फैसला किया। इसमें सबसे बड़ा नाम भारतीय मूल के स्टार जिंदर महल का था। इसके बाद WWE ने वीर महान और सांगा को भी रिलीज कर दिया। भारतीय फैंस को यह चीज पसंद नहीं आई थी। मौजूदा समय में WWE में कोई भी भारतीय स्टार नहीं है। इसी वजह से जब तीनों सबसे महत्वपूर्ण नामों को निकाला गया, तो फैंस का गुस्सा फूटा था।
WWE से रिलीज होने के बाद जिंदर महल ने इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम करना शुरू किया, वहीं वीर महान अभी अध्यात्म की ओर बढ़ चुके हैं। सांगा ने दोबारा एक्टिंग में अपना करियर आगे बढ़ाने का फैसला किया है। WrestleMania हाल ही में खत्म हुआ है और ऐसे में संभव है कि पिछले साल की तरह WWE उन रेसलर्स को रिलीज कर सकता है, जिन्हें वो भविष्य में बड़ा स्टार बनते हुए नहीं देख पा रहे हैं।