NJPW के डोमिनियन 6.9 शो में पूर्व WWE सुपरस्टार हीडियो इटामी ने कंपनी में डेब्यू करके फैंस को चौंका दिया। उन्होंने 2014 में WWE के साथ बड़ी डील साइन की थी और कई सालों तक NXT में काम किया।वह इंडिपेंडेंट रैसलिंग में केंटा के नाम से जाने जाते हैं। WWE में आने से पहले केंटा NAOH रैसलिंग के सबसे बड़े सुपरस्टार थे, उन्होंने वहां हैवीवेट और जूनियर हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थीं। केंटा ने वहां उनके दोस्त शिबाता के साथ टैग टीम में भी काम किया।WWE ने उन्हें उस समय अपनी कंपनी के साथ साइन करने के बहुत पैसे दिए थे। केंटा को WWE ने 2019 के फरवरी महीने में रिलीज़ कर दिया था, जिसके बाद वह जापान के कई सारे रैसलिंग प्रमोशन का हिस्सा बने।ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज WWE रैसलर्स जो फिल्मों में बहुत बुरी तरह से फ्लॉप हुएहीडियो इटामी पहली बार NJPW का हिस्सा बन हैं। न्यू जापान प्रो रैसलिंग के शो में शिबाता ने एंट्री की थी, जिसके बाद फैंस की ओर से उन्हें बहुत अच्छा पॉप मिला। कुछ ही सेकेंड में पता चला कि पूर्व WWE सुपरस्टार हीडियो इटामी भी उनके साथ आये हैं। NJPW के हेड कोच ने वहां बैठे क्राउड को केंटा और उनके दोस्त से परिचित करवाया। केंटा ने कहा कि वह NJPW को बताना चाहते हैं कि उनमें कितनी क्षमता है। The Wrestler, Shibata has introduced @KENTAG2S!! KENTA has announced he will be in the G1!! Stay tuned to https://t.co/Tj7UBJ4PjP 柴田勝頼とも共にヒデオ・イタミことKENTAが登場!G1 CLIMAX 参戦をアピール!#NJPWWorld 登録&視聴▶︎https://t.co/Tj7UBJ4PjP #njpw #njdominon #g129 pic.twitter.com/rf0RNbNhUX— njpwworld (@njpwworld) June 9, 2019केंटा ने बताया कि वह G1 का हिस्सा होने वाले हैं और वह साल के सबसे बड़े टूर्नामेंट में एंट्री करेंगे। G1 क्लाइमैक्स के लिए सिर्फ केंटा ने ही नहीं बल्कि पूर्व WWE चैंपियन जॉन मोक्सली ने भी रुचि दिखाई है।6 जुलाई 2019 से NJPW G1 क्लाइमेक्स-29 शुरू होने वाला है, जिसमें जे वाइट, काजूचिका ओकाड़ा और कोटा इबुशी का नाम पहले से घोषित हो गया है। WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं