Matt Riddle Wins World Championship: WWE का सफर मैट रिडल (Matt Riddle) के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहा था। रिंग में उनका प्रदर्शन शानदार रहा और WWE ने भी उन्हें आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास किया। हालांकि, वो विवादों में ज्यादा रहे और इस वजह से उनका करियर प्रभावित रहा। अंत में WWE ने उन्हें रिलीज करना पड़ा। खैर एक अच्छी बात ये है कि वो इस समय इंडिपेंडेंट रेसलिंग में खूब नाम कमा रहे हैं। साल 2025 की शुरुआत उनके लिए धमाकेदार रही है। हाल ही में वो नए MLW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन गए हैं। इस तरह से पूर्व UFC फाइटर अब बधाई के पात्र हैं। साल 2023 के अंत में WWE ने मैट रिडल को रिलीज कर दिया था। अब वो अपने करियर को दोबारा रास्ते पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने इंडिपेंडेंट रेसलिंग की तरफ रुख किया है। अब वो अपने बायोडाटा में कुछ नई चीजें जोड़ने में लगे हुए हैं। रिडल इस समय MLW द्वारा साइन किए गए हैं। इससे पहले वो NJPW और TNA जैसे बड़ी कंपनियों में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। Kings of Colosseum में मैट रिडल का मुकाबला सातोशी कोजीमा के साथ MLW वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के लिए हुआ था। दोनों के बीच शानदार मुकाबला मेन इवेंट में देखने को मिला। सभी की उम्मीद के अनुसार मैच बहुत ही जबरदस्त रहा। अंत में रिडल ने जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। मैट ने अपने करियर में पहली बार इस टाइटल को जीतकर इतिहास रच दिया है। इससे बड़ी बात ये है कि उन्होंने जापानी दिग्गज की 344 दिनों की बादशाहत खत्म की। View this post on Instagram Instagram Postपूर्व WWE सुपरस्टार मैट रिडल को 2024 के अंत में मिली थी सफलतामैट रिडल ने पिछले साल दिसंबर में Windy City Classic XIX में बीफ को भी AAW हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश की थी। दोनों ने तगड़ा मैच फैंस को दिया था। अंत में रिडल ने जीत हासिल कर टाइटल अपने नाम किया था। रिडल का ऐसा ही प्रदर्शन जारी रहा तो ये उनके करियर के लिए अच्छी बात होगी। हो सकता है कि आगे जाकर उनकी WWE में वापसी हो जाए। ऐसा हुआ तो फिर फैंस भी खुश हो जाएंगे। View this post on Instagram Instagram Post