WWE से निकाले गए विवादित स्टार ने 39 रेसलर्स को हराकर किया बड़ा कारनामा, शानदार अंदाज में टाइटल रिटेन कर भरी ऊंची उड़ान

WWE
फेमस स्टार ने दिखाया अपना दम (Photo: WWE.com)

Matt Riddle Retain World Championship: पूर्व WWE सुपरस्टार मैट रिडल (Matt Riddle) मौजूदा समय में अच्छा काम कर रहे हैं। WWE में भी उनका कार्य बढ़िया रहा था लेकिन विवादों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। बैकस्टेज भी कई बार वो बवाल करते हुए नज़र आए। रिडल इस वक्त MLW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के रूप में भी खूब वाहवाही लूट रहे हैं। उन्होंने एक बड़ा मुकाबला जीतकर अपना टाइटल रिटेन किया है। उन्होंने MLW Battle Riot VII मैच अपने नाम किया। रिडल ने 39 अन्य स्टार्स को मात देकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

Ad

साल 2025 की शुरुआत मैट रिडल ने धमाकेदार अंदाज में की थी। उन्होंने MLW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी। Kings of Colosseum में रिडल का मैच सातोशी कोजीमा से हुआ था। उन्होंने कोजीमा की 344 दिनों बाद बादशाहत खत्म की थी। रिडल रेसलिंग की दुनिया में एकदम से दोबारा छा गए थे। WWE ने 2023 में रिडल को रिलीज कर दिया था। इसके कुछ समय बाद उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट में अपना जलवा दिखाना शुरू किया। NJPW और TNA में भी वो धमाल मचा चुके हैं। हर जगह पर उन्हें बड़ा पुश भी दिया जाता है।

MLW Battle Riot VII बहुत ही जबरदस्त रहा। रिडल ने इस मुकाबले में 25वें नंबर पर एंट्री की थी। मैच के अंत में रिडल ने रॉब वैन डैम को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और जीत हासिल की। डैम ने मैच में 40वें नंबर पर एंट्री की थी। आपको बता दें रिडल 2024 में हुए MLW Battle Riot VI को भी जीत चुके हैं।

Ad

क्या WWE में दोबारा मैट रिडल की वापसी हो पाएगी?

WWE में मैट रिडल का करियर अच्छा बन सकता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रैंडी ऑर्टन के साथ टैग टीम डिवीजन में भी उन्होंने जबरदस्त काम किया। अपने गलत स्वभाव और कारनामों के चलते उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। रिडल ने अब अपने रेसलिंग करियर को सुनहरा बनाने की अब ठान ली है। वो इंडिपेंडेंट सर्किट में तगड़ा नाम बना रहे हैं। फ्यूचर में वो दोबारा WWE में कदम रख सकते हैं। उन्हें अच्छी सफलता मिल सकती है। ट्रिपल एच द्वारा रिडल को फिर से मौका दिया जा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications