WWE दिग्गज John Cena की पूर्व प्रेमिका का तार-तार हुआ रिश्ता, प्यार-शादी और अब 2 साल बाद तलाक!

WWE
पूर्व WWE स्टार को लेकर बड़ी खबर (Photo: WWE.com)

Nikki Bella Is Getting Divorced: WWE इतिहास में निकी बैला (Nikki Bella) का बहुत बड़ा नाम रहा है। उन्हें सबसे सफल विमेंस स्टार्स में गिना जाता है। उन्होंने WWE में तगड़ा काम कर खूब नाम कमाया। पिछले कुछ महीनों से वो अपनी पर्सनल लाइफ में काफी जूझ रही हैं। अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसके बारे में जानकर उनके फैंस को दुख होगा। रिपोर्ट के मुताबिक वो अपने पति आर्टेम चिगविंटसेव से तलाक ले रही हैं। अब उनका रिश्ता तार-तार हो गया है।

Ad

निकी बैला पिछले महीने तब चर्चा में आईं थीं जब घरेलू हिंसा के चलते उनके पति को गिरफ्तार किया गया था। कथित तौर पर बैला के ऊपर हमला करने और उन्हें चोट पहुंचाने के चलते 29 अगस्त को उनकी गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद बताया गया था कि निकी तलाक के लिए वकील की तलाश कर रही हैं। हालांकि, इसके बाद इस बारे में ज्यादा कोई अपडेट सामने नहीं आया था।

Ad

अब TMZ की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व WWE सुपरस्टार को Evan Craig Itzkowitz नाम का वकील मिल गया है। आपको बता दें ये कपल साल 2019 से साथ था। 26 अगस्त, 2022 में दोनों की शादी हुई और इनका एक बच्चा भी है। रिपोर्ट के मुताबिक शादी के दो साल बाद निकी बैला ने तलाक की अर्जी दायर की है। उन्हें इसका ऑनलाइन रिकॉर्ड मिला है। इसमें ये भी कहा गया है बैला और उनके पति आर्टेम चिगविंटसेव काफी समय से अलग रह रहे हैं।

पुलिस ने कहा है कि उन्होंने कथित तौर पर पीड़ित निकी बैला के शरीर में इंजरी देखी हैं। आर्टेम चिगविंटसेव को जमानत के बाद तुरंत रिहा कर दिया गया था। अब ये मामला लगभग साफ हो गया है कि निकी ने अलग रहने का फैसला ले लिया है और वो तलाक ले रही हैं। आपको बता दें बैला और चिगविंटसेव ने Dancing with the Stars के सीजन 25 में डांसिंग पार्टनर्स के रूप में साथ काम किया था। यहीं से इनके रिलेशन की असली शुरूआत हुई थी।

Ad

WWE दिग्गज जॉन सीना के साथ भी रहा था रिलेशन

WWE में जॉन सीना के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी निकी बैला चर्चा में रही थीं। निकी काफी सालों तक दिग्गज सीना की प्रेमिका (गर्लफ्रेंड) थीं। पहले लगा था कि दोनों शादी कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अचानक खबर सामने आई थी कि दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications