WWE दिग्गज John Cena की पूर्व प्रेमिका की दर्दनाक कहानी, पति के अत्याचारों पर जज से लगाई गुहार!

WWE
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर (Photo: WWE.com)

Nikki Bella Reveals Traumatizing Details: WWE रिंग में निकी बैला (Nikki Bella) ने खूब नाम कमाया। विमेंस डिवीजन को आगे ले जाने में उनकी बड़ी भूमिका रही। हालांकि, मौजूदा समय में वो अपनी पर्सनल लाइफ से बुरी तरह जूझ रही हैं। दरअसल अगस्त में बैला के पति आर्टेम चिगविंटसेव को घरेलू हिंसा के चलते गिरफ्तार किया गया था। पूर्व चैंपियन को चोट पहुंचाने के चलते उनकी गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद बैला ने तलाक की मांग भी की थी। अब निकी ने चिगविंटसेव के खिलाफ कुछ ऑर्डर जारी किए हैं। जिसमें उनके पति द्वारा किए गए अत्याचारों के बारे में पता चला है।

Ad
Ad

निकी बैला और आर्टेम चिगविंटसेव का रिश्ता अब तार-तार हो गया है। दोनों साल 2019 में साथ आए थे। इसके बाद 26 अगस्त, 2022 को बैला और आर्टेम ने शादी की और दोनों का एक बच्चा भी है। ये कपल लंबे समय तक साथ नहीं रह पाया क्योंकि चिगविंटसेव के ऊपर निकी ने कड़े आरोप लगा दिए। आर्टेम के साथ रिलेशनशिप में आने के पहले बैला काफी सालों तक WWE दिग्गज जॉन सीना की प्रेमिका थीं। दोनों बाद में अलग हो गए थे।

खैर निकी बैला ने जो स्टेटमेंट सबमिट किया है उसके जरिए पता चला है कि असल में उनके साथ क्या-क्या होता था। उन्होंने चिगविंटसेव के खिलाफ जो ऑर्डर जारी किए हैं उन पर जज ने भी साइन कर दिए हैं। पहले एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया था वो तलाक ले रही हैं। पूर्व WWE सुपरस्टार द्वारा दिए बयान में कहा गया है कि आर्टेम ने कई बार उनसे छेड़छाड़ की और उन्हें बच्चे के सामने फर्श पर पटक दिया। निकी ने कहा कि आर्टेम ने कभी उनसे अच्छे से बात नहीं की और हमेशा मारपीट की कोशिश की।

पूर्व WWE सुपरस्टार निकी बैला को नहीं मिली देश छोड़ने की अनुमति

निकी बैला ने ये भी कहा है कि चिगविंटसेव का गुस्से पर बिल्कुल भी नियंत्रण नहीं था। उन्होंने अपने बयान में बताया कि आर्टेम साल 2023 से ही इस तरह की हरकतें करने लग गए थे। जज द्वारा हस्ताक्षरित आदेश के अनुसार अब बैला से चिगविंटसेव 100 गज की दूरी पर रहेंगे और उनसे संपर्क करने की कोशिश नहीं करेंगे। निकी ने काम के लिए अपने बेटे के साथ देश छोड़ने की गुहार भी जज से लगाई लेकिन इसकी अनुमति उन्हें नहीं मिल पाई। खैर अब देखना होगा कि इस बारे में आगे क्या अपडेट सामने आता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications