पिछले हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) का खास एपिसोड हुआ था। WWE ने काफी अच्छा काम इस एपिसोड में किया और इसका फायदा भी मिला। व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ। ये सैगमेंट बहुत ही खास था। पूर्व WWE सुपरस्टार मारिया कनेलिस (Maria Kanellis) ने ट्विटर के जरिए रोमन रेेंस और लैसनर के सैगमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मारिया ने कहा कि पॉल हेमन के डरे हुए चेहरे को देखना चाहिए। MariaKanellisBennett@MariaLKanellisHeyman’s face…. 😳 twitter.com/WWE/status/144…WWE@WWE.@BrockLesnar with the 🎤 ⤵️ #WWECrownJewel #SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle5:18 AM · Oct 17, 20211922150.@BrockLesnar with the 🎤 ⤵️ #WWECrownJewel #SmackDown @WWERomanReigns @HeymanHustle https://t.co/1NTbe4LDHjHeyman’s face…. 😳 twitter.com/WWE/status/144…पूर्व WWE सुपरस्टार मारिया कनेलिस ने ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के सैगमेंट को लेकर दी प्रतिक्रियाCrown Jewel में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। रोमन रेंस और लैसनर के बीच ये सैगमेंट खास रहा। लैसनर इस दौरान चेयर पर आराम से बैठे हुए थे। रोमन रेंस ने पॉल हेमन के कहने पर साइन कर दिए। इसके बाद लैसनर ने बिना कॉन्ट्रैक्ट देखे हुए साइन कर दिए। ये देखकर रोमन रेंस भी चौंक गए। रोमन रेंस ने इसके बाद लैसनर का मजाक बनाया और कहा कि उन्होंने बिना देखे साइन कर दिए। लैसनर ने इसके बाद चौंकाने वाली बात कही। लैसनर ने कहा कि उन्होंने पहले ही पॉल हेमन के साथ ये कॉन्ट्रैक्ट देख लिया था। इसके बाद रोमन रेंस काफी गुस्से में पॉल हेमन को देखकर आ गए थे। मारिया कनेलिस को पिछले साल 15 अप्रैल को WWE ने रिलीज कर दिया था। बजट में कमी के कारण WWE ने कई सुपरस्टार्स को इस दौरान रिलीज किया था। मारिया कनेलिस ने इस बार बड़ी प्रतिक्रिया लैसनर और रोमन रेंस के सैगमेंट को लेकर दी। पॉल हेमन के ऊपर मारिया ने तंज इस बार कसा।रोमन रेंस और लैसनर के बीच जबरदस्त राइवलरी इस समय चल रही है। फैंस को इन दोनों के मैच का बेसब्री से इंतजार है। 21 अक्टूबर को सऊदी अरब में दोनों के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच देखने को मिलेगा। अभी तक रोमन रेंस के ऊपर काफी भारी ब्रॉक लैसनर पड़े हैं। पॉल हेमन और रोमन रेंस के बीच भी लैसनर ने दरार डाल दी है।