विवादित पूर्व WWE स्टार ने कंपनी में दोबारा रेसलिंग ना करने की लगाई 'दहाड़', 9 साल पहले अचानक कहा था अलविदा

WWE, Ryback, Triple H, The rock
रिंग में अपनी ताकत दिखाते हुए रायबैक (Photo: WWE.com)

Ryback Not Return WWE: पूर्व WWE स्टार रायबैक (Ryback) हमेशा चर्चा में रहते हैं। 2016 में उन्होंने WWE को छोड़ दिया था। इससे पहले वो काफी विवादों में रहे। कंपनी से जाने के बाद भी वो चुप नहीं रहे। उन्होंने हमेशा विंस मैकमैहन और ट्रिपल एच के ऊपर निशाना साधा। उनसे लगातार WWE में दोबारा वापसी को लेकर सवाल पूछा जाता है। इस बार उन्होंने दहाड़ लगाते हुए साफ कर दिया है कि वो WWE में जाने वाले नहीं हैं।

Ad

रायबैक एक दशक से ज्यादा समय तक WWE का हिस्सा रहे। 2016 में कंपनी छोड़ने से पहले उन्होंने रिंग में बढ़िया काम किया था। दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही थी। WWE के साथ अंतिम समय में एक तगड़ा पंगा भी उनका हो गया था। इस कारण से ही उन्होंने बड़ा कदम उठाया। रायबैक को रिंग में मैच ना लड़े हुए लंबा समय हो गया है। 2018 में अंतिम बार वो एक्शन में दिखाई दिए थे। रायबैक 43 साल के हैं तो अभी आराम से रेसलिंग कर सकते हैं।

रायबैक ने WWE के खिलाफ अंतिम मैच 1 मई, 2016 को लड़ा था। उन्हें कलिस्टो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। रायबैक ने हाल ही में इस मुकाबले को लेकर अपनी बात रखी। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो भी शेयर की। उन्होंने कहा कि ये WWE में उनका आखिरी मुकाबला था। इससे ये कंफर्म होता है कि वो अब किसी मैच के लिए दोबारा वापसी नहीं करेंगे।

Ad

WWE में वापसी के लिए रायबैक ने रखी थी शर्त

रायबैक ने WWE में अच्छा काम किया लेकिन वो अपने सफर को आगे नहीं बढ़ा पाए। आज अगर वो होते तो फिर उनका नाम टॉप स्टार्स की लिस्ट में होता। रायबैक ने हमेशा अपनी ताकत से दुश्मनों का बुरा हाल किया। उनकी बॉडी भी जबरदस्त थी। हालांकि, अब ट्रिपल एच के राज में उनकी वापसी असंभव है। कुछ महीने पहले रायबैक ने कहा था कि गलतियों को सुधारने की जरूरत है और अगर द रॉक इसमें शामिल होते हैं तो वो जरूर वापसी के बारे में सोचेंगे। वैसे वो किसी अन्य कंपनी में जाकर भी रेसलिंग करियर को आगे बढ़ा सकते हैं। अगर वो बात करेंगे तो AEW द्वारा बड़ा ऑफर उन्हें दिया जा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications