AEW Worlds End में पूर्व WWE स्टार ने 406 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत करके चौंकाया, बड़ी मिस्ट्री से उठा पर्दा

Ujjaval
AEW Worlds End का अंत चौंकाने वाला रहा
AEW Worlds End का अंत चौंकाने वाला रहा

MJF vs Samoa Joe: AEW वर्ल्ड्स एंड (Worlds End 2023) इवेंट का अंत देखने को मिल गया है। इस शो के मेन इवेंट में कई चीज़ों ने चौंका दिया। MJF और समोआ जो (Samoa Joe) के बीच AEW वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। मैच में फैंस को नया चैंपियन मिला और बाद में टॉप फैक्शन ने MJF की हालत खराब कर दी।

Ad

MJF और समोआ जो के बीच काफी समय से स्टोरीलाइन देखने को मिल रही थी। दोनों आखिर Worlds End 2023 में आमने-सामने आए। यह मैच रेसलिंग के हिसाब से जबरदस्त रहा। MJF ने कंधे में चोट लगने के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया और समोआ जो को कड़ी टक्कर दी। जो ने विरोधी की चोट को निशाना बनाया।

Ad

अंतिम मोमेंट्स में रेफरी घायल हो गए और MJF ने समोआ जो पर लो ब्लो लगा दिया। ऐसा लग रहा था कि मैच उनकी ओर चला गया है। MJF ने रिंगसाइड पर मौजूद अपने साथी एडम कोल से Dynamite रिंग मांगी। कोल ने यह देने में देरी कर दी और इसी चीज़ का फायदा समोआ ने उठाया। पूर्व WWE स्टार ने MJF को कोकिना क्लच में फंसाया।

रेफरी ठीक हो गए और इसके बाद MJF फेडआउट हुए। इसी के चलते रेफरी को मैच रोकना पड़ा और समोआ जो को विजेता घोषित किया गया। इसी के साथ MJF के 406 दिनों के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत देखने को मिला। यह चीज़ काफी ज्यादा शॉकिंग साबित हुई। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी।

AEW Worlds End में Devil के राज़ से उठा पर्दा

AEW Worlds End 2023 में MJF और एडम कोल रिंग में निराश नज़र आ रहे थे। इसी बीच डेविल के साथियों ने एंट्री की। उन्होंने एडम और MJF दोनों को घेर लिया और फिर रिंग में आ गए। वो चोटिल एडम कोल पर वार करने वाले थे और MJF उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच अचानक लाइट बंद हुई और इसके बाद काफी चौंकाने वाली चीज़ देखने को मिली।

जैसे ही लाइट वापस आई, एडम कोल स्टील चेयर पर बैठे हुए नज़र आए। एडम कोल ही असली डेविल थे। डेविल के साथियों ने मास्क निकाला और पता चला कि रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग, वार्डलो और द किंगडम उनके साथ हैं। उन्होंने मिलकर MJF पर हमला किया और अंत में वार्डलो ने MJF को पावरबॉम्ब देकर धराशाई किया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications