Former WWE Star Saraya Retiring Soon: पूर्व WWE स्टार पेज उर्फ सराया (Paige AKA Saraya) से फैंस जरूर परिचित होंगे। उन्होंने WWE में रहते हुए खूब नाम कमाया और पिछले कुछ साल से AEW में सराया नाम से काम कर रही हैं। सराया ने WrestleMania 34 के बाद Raw में रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इसके बाद वो काफी सालों तक एक्शन से दूर रहीं। 2022 में AEW के कदम रखते हुए उन्होंने रिंग में वापसी की। हालांकि, अब उन्होंने फैंस को बुरी खबर दी है।
Sports Illustrated को हाल ही में सराया ने इंटरव्यू दिया। इसी बीच उन्होंने फैंस को एक बड़ा झटका दिया और बताया कि उनका रेसलिंग करियर अब अंतिम समय पर है। वो जल्द ही रिटायरमेंट ले सकती हैं। सराया ने हैरान करने वाला बयान देते हुए कहा,
"मैं लोगों को लगातार मुझे हराने का मौका दे रही हूं। मैं हार की स्ट्रीक पर थीं। मैं सिर्फ उन्हें बेहतर दिखाना चाहती थीं। मैं हर किसी का कद बढ़ाना चाहती हूं। मैं हमेशा ही रेसलिंग नहीं करूंगी। मैं इसके अंत पर हूं। यह (रिटायरमेंट) जल्द होगा। मैं वहां जाकर यह नहीं बोल सकती कि मुझे टॉप पर रहने की जरूरत है।"
AEW से गैरमौजूदगी पर पूर्व WWE स्टार सराया का बड़ा बयान
Sports Illustrated से ही बातचीत के दौरान पूर्व WWE स्टार सराया ने बताया कि उन्हें एक ब्रेक की जरूरत थी। इसी वजह से वो AEW से इतने महीनों से गायब हैं। इसी बीच उन्होंने वापसी के प्लान के बारे में भी बताया, जो अब शायद कैंसिल हो गया है। उन्होंने कहा कि वो वापसी पर अपनी साथी हार्ली कैमरन के खिलाफ जाकर उन्हें आगे लाना चाहती थीं लेकिन शायद अब यह प्लान में नहीं है। उन्होंने कहा,
"मुझे एक ब्रेक की जरूरत थी। मैंने सोचा था कि मैं बाद में वापसी करूंगी और हम एक स्टोरी कर सकेंगे, जहां मैं उन्हें (हार्ली कैमरन) आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश करूंगी। इसके बाद वो मुझे पिन करके जीत सकती थीं। मेरे मन में यह आईडिया था। मुझे नहीं लगता कि अब हम यह करने वाले हैं। सबसे अच्छी चीज मैं यह कर सकती हूं कि मैं एक कदम पीछे ले लूं।"