WWE के पूर्व चैंपियन ने AEW को अचानक कहा अलविदा, 3 साल बाद Triple H के एरा में हो सकती है वापसी

WWE
फेमस स्टार ने लिया बड़ा फैसला (Photo: WWE.com)

Former WWE Star Announces Exit From AEW: पूर्व WWE स्टार पेज (Paige)) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्होंने AEW को अलविदा कह दिया है। पहले उन्हें लेकर रिपोर्ट्स में जानकारी सामने आई थी लेकिन बाद में उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने टोनी खान के प्रमोशन में काम करने को लेकर खुशी जताई। साथ ही साथ अपना प्यार भी कंपनी को दिया।

Ad
Ad

पेज ने रेसलिंग की दुनिया में अच्छा नाम बनाया। उन्होंने WWE में बहुत कम समय में बड़ी सफलता अर्जित की। वो WWE इतिहास की सबसे कम उम्र की विमेंस चैंपियन थीं। दो बार डीवाज चैंपियनशिप भी उन्होंने जीती। इसके अलावा NXT और WWE विमेंस टाइटल भी अपने नाम किया। AEW में भी उन्हें तगड़ा पुश दिया गया। विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप वहां पर उन्होंने जीती था। अपने जबरदस्त प्रदर्शन से हर बार उन्होंने सभी का दिल जीता।

पेज ने AEW में सराया नाम से काम किया। सितंबर, 2022 में उन्होंने कंपनी में कदम रखा था। अब उन्होंने खुद इसे छोड़ने का फैसला लिया। ऐसा लगता है कि उन्होंने अपने लिए कोई खास योजना आगे के लिए बनाई है। AEW से जाने के बाद सराया ने सोशल मीडिया के जरिए कहा,

ये आपसी बात है। मुझे AEW में अपने समय में काफी मजा आया। मैंने सभी के साथ अच्छा काम किया। टोनी खान बहुत महान हैं। AEW बहुत बढ़िया है। मैं इस परिवार का हिस्सा बनकर खुद को किस्मत वाली मानती हूं।
Ad

क्या WWE में वापसी करेंगी पेज?

WWE मेन रोस्टर में साल 2014 में पेज ने धमाकेदार एंट्री की थी। आते ही उन्होंने अपना खूब दम दिखाया। हालांकि, कुछ समय बाद इंजरी के कारण भी उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा था। जुलाई, 2022 में WWE के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। उन्होंने इसे आगे नहीं बढ़ाया और AEW के साथ सफर शुरू किया। पेज अभी 32 साल की हैं। उनका रेसलिंग करियर आगे और बढ़िया हो सकता है। WWE में उनकी तीन साल बाद दोबारा वापसी संभव है। उन्होंने इस चीज की इच्छा भी जताई है। अगर वो ट्रिपल एच के एरा में काम करेंगी तो उन्हें तगड़ा पुश मिल सकता है। उनके आने से विमेंस डिवीजन को भी काफी मजबूती मिलेगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications