पूर्व WWE स्टार का अजब-गजब कारनामा, तलाक के बदले चैंपियन बनकर रचा इतिहास, किया ऐतिहासिक ऐलान

WWE
पूर्व WWE सुपरस्टार ने हासिल की सफलता (Photo: X/ @stephdelander)

Former WWE Star Won Championship: रेसलिंग के इतिहास में 28 साल की पूर्व WWE सुपरस्टार स्टेफ़ डी लैंडर (Steph De Lander) ने एक अजब-गजब कारनामा किया है। वो मजेदार तरीके से चैंपियन बनने में कामयाब रही हैं। इसकी कहानी जानकर आप भी हैरानी में पड़ सकते हैं। TNA में पिछले कुछ समय से 23 नंबर की काफी चर्चाएं और अफवाहें चल रही थीं। कंपनी द्वारा शो में इस चीज को लगातार दिखाया जा रहा था। इसे लेकर अब असली चीजों का खुलासा पूरी तरह से हो गया है।

Ad

टॉम हैनिफान ने 23 नंबर के इस रहस्य को उजागर करने की काफी कोशिश की। उन्होंने कई बार इसका मतलब भी बताया। हालांकि, कोई भी चीज सही से सामने नहीं आ पाई। अंत में उन्हें उस रहस्य के बारे में पता चला जिसका वो इंतजार कर रहे थे। इस हफ्ते सैमी कैलिहान रिंग में आए। सैमी ने कहा कि वो 23 का इंतजार करते हुए थक चुके हैं और उन्होंने उन्हें बाहर बुलाया। वहां पर स्टेफ़ डी लैंडर ने चौंकाने वाली एंट्री की और बड़ा ऐलान किया।

स्टेफ़ ने कहा कि वो 23 नंबर हैं और नई डिजिटल मीडिया चैंपियन हैं। लैंडर बताया कि उन्होंने तलाक के बदले में टाइटल जीता है। इसके बाद उन्होंने अपने रियल लाइफ पार्टनर मेंस वॉर्नर को नए बॉयफ्रेंड के रूप में पेश किया। वॉर्नर ने एंट्री कर हैनिफान को पहले धराशाई किया और फिर स्टेफ़ के साथ जश्न मनाया।

Ad

स्टेफ़ डी लैंडर ने WWE में भी किया था काम

कंपनी ने स्टेफ़ डी लैंडर को तलाक के माध्यम से नया TNA डिजिटल मीडिया चैंपियन बना दिया है। ये पहली बार हुआ है जब किसी ने तलाक के बदले में टाइटल अपने नाम किया। इस तरह से रेसलिंग इंडस्ट्री में बड़ा इतिहास रचा गया। लैंडर ने इस बार अपने अलग कारनामे से सभी को चौंका दिया है। आपको बता दें वो WWE में भी NXT ब्रांड में पर्सिया पिरोटा नाम से काम कर चुकी हैं। इंडी हार्टवेल के साथ उन्होंने टैग टीम डिवीजन में खूब धमाल मचाया। दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। हार्टवेल को पिछले साल WWE ने रिलीज कर चौंका दिया था। पिरोटा की तरह हार्टवेल का करियर भी WWE में ज्यादा कुछ खास नहीं रहा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications