Former WWE Star Sends Birthday Wish to Legendary Actor: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र देओल (Dharmendra Deol) ने 8 दिसंबर, 2024 को अपना 89वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर धर्मेंद्र के साथ उनके दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी मुंबई स्थित घर पर थे। उन्हें सोशल मीडिया के जरिए भी खूब प्यार मिला। फैंस ने अलग-अलग अंदाज में उन्हें बर्थडे की बधाई दी। पूर्व भारतीय WWE सुपरस्टार सुनील सिंह ने भी धर्मेंद्र को सोशल मीडिया के जरिए खास संदेश दिया। उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की, जिसे देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा।सुनील सिंह ने WWE में बॉलीवुड बॉयज़ टीम में जबरदस्त काम किया था। उनके साथ समीर सिंह भी थे। इस टीम को फैंस द्वारा बहुत पसंद किया। मेन रोस्टर से लेकर 205 Live में समीर और सुनील ने अपना जलवा बिखेरा। मेन रोस्टर में इन्होंने सिंह ब्रदर्स नाम से काम किया था। साल 2017 में जिंदर महल ने रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। जिंदर को इस मुकाम तक पहुंचाने में सिंह ब्रदर्स का बहुत बड़ा हाथ था। दोनों स्टार्स ने महल की बहुत मदद की। इसके बाद ही सभी लाइमलाइट में आए थे।खैर सुनील सिंह ने इंस्टाग्राम पर मजेदार पोस्ट कर धर्मेंद्र को जन्मदिन की बधाई धी। उन्होंने दिग्गज के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर भी लगाई। सुनील ने लिखा,लिविंग लैजेंड धर्मेंद्र को 89वें जन्मदिन की शुभकामनाएं। ये साल 1991 से मेरे माता-पिता के घर पर अभी भी रखी मेरी सबसे खास तस्वीरों में से एक है। View this post on Instagram Instagram PostWWE में सुनील सिंह ने काफी अच्छा काम किया हैसुनील सिंह और समीर सिंह को WWE ने साल 2021 में रिलीज कर दिया था। इससे पहले दोनों WWE में अपना शानदार काम से खूब नाम कमाया। बॉलीवुड बॉयज़ का कंपनी में डेब्यू साल 2016 में हुए क्रूजरवेट क्लासिक टूर्नामेंट में हुआ था। सुनील सिंह ने 4 बार 24/7 चैंपियनशिप भी जीती है। बॉलीवुड बॉयज़ का इंडीपेंडेंट सर्किट में काम जारी है। दोनों स्टार्स ने AEW में भी अपना जलवा दिखाया था। WWE ने इस साल भी कुछ भारतीय स्टार्स को कंपनी से निकाला। मौजूदा समय में WWE में कोई भी भारत का रेसलर काम नहीं करता है। देखा जाए तो ये बहुत ही निराशाजनक बात है। View this post on Instagram Instagram Post