WWE ने मौजूदा समय के सबसे बड़े भारतीय Superstar को रिलीज करते हुए दिया फैंस को झटका, पूर्व चैंपियन ने निकाले जाने के बाद तोड़ी चुप्पी

भारतीय फैक्शन इंडस शेर WWE Raw का हिस्सा हुआ करते थे
भारतीय फैक्शन इंडस शेर WWE Raw का हिस्सा हुआ करते थे

WWE: WWE ने हाल ही में मौजूदा समय के सबसे बड़े भारतीय सुपरस्टार को रिलीज करते हुए फैंस को झटका दे दिया है। यह सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल (Jinder Mahal) हैं। देखा जाए तो यह चौंकाने वाली खबर है।

Ad

बता दें, जिंदर Raw Day 1 में वापसी के बाद द रॉक के साथ सैगमेंट का हिस्सा बने थे और उन्होंने इस सैगमेंट के दौरान अपनी परफॉर्मेंस से काफी प्रभावित किया था। इसके बाद ऐसा लगा कि उन्हें बड़ा पुश दिया जाएगा। हालांकि, महल को सैथ रॉलिंस के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच लड़ने का मौका मिला लेकिन इसके बाद कंपनी ने उन्हें किसी स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं बनाया।

जिंदर महल ने हाल ही में X पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने WWE छोड़ा है। हालांकि, PWInsider की रिपोर्ट की माने तो जिंदर को WWE द्वारा रिलीज किया गया है और वो कंपनी के साथ 90 डे नॉन-कम्पीट क्लॉज के साथ जुड़े हुए हैं। अब जिंदर ने भी अपने बॉयो में अपडेट कर दिया है कि वो 90 दिनों में फ्री एजेंट बन जाएंगे।

Ad

महल WWE द्वारा रिलीज किए जाने से पहले वीर महान & सांगा के साथ भारतीय फैक्शन का हिस्सा हुआ करते थे। WWE ने इस फैक्शन को ना के बराबर मौके दिए और उन्हें ज्यादातर समय टीवी से दूर ही रखा गया था। इससे पहले विंस मैकमैहन ने भारतीय सुपरस्टार्स को बेहतर बुकिंग जरूर दी थी।

WWE ने हाल ही में जिंदर महल के अलावा और किन-किन सुपरस्टार्स को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया है?

WWE जिंदर महल के अलावा अभी तक ज़ाया ली और ज़ायोन क्विन को रिलीज कर चुकी है। ज़ाया ने NXT में काफी समय बिताने के बाद SmackDown के जरिए अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। ली ने WWE से रिलीज होने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कंपनी, ट्रिपल एच और फैंस को धन्यवाद कहा है।

वहीं, ज़ायोन रिलीज होने से पहले NXT का हिस्सा हुआ करते थे और उन्होंने अपना आखिरी मैच SmackDown के एक एपिसोड में ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ लड़ा था। ब्रॉन ने इस मुकाबले में क्विन को स्पीयर देकर केवल 6 सेकेंड्स में हरा दिया था

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications