"रोमन रेंस फिर से ब्रेक पर जा सकते हैं"- पूर्व WWE सुपरस्टार ने असली ट्राइबल चीफ की वापसी पर दिया बड़ा बयान, किया चौंकाने वाला दावा

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर पूर्व रेसलर ने दिया बयान (Photo: WWE.com)
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर पूर्व रेसलर ने दिया बयान (Photo: WWE.com)

Aiden English on Roman Reigns Going Another Break: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) ने समरस्लैम (SummerSlam 2024) में चौंकाने वाली वापसी की थी। अब एक पूर्व WWE सुपरस्टार ने उनकी वापसी के बाद फिर से दूर हो जाने की संभावना को लेकर बयान दिया है। इस दौरान उन्होंने रोमन के पहले के तरीकों का भी हवाला दिया है।

Ad

रोमन रेंस ने SummerSlam 2024 में वापसी करते हुए सोलो सिकोआ और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स के बीच ब्लडलाइन रूल्स वाले मैच के दौरान सोलो पर सुपरमैन पंच और स्पीयर हिट किया था। वह इसके बाद चले गए थे।

पूर्व WWE सुपरस्टार एडन इंग्लिश ने अपने Rebooked Wrestling पॉडकास्ट में कहा कि ऐसा हो सकता है कि रोमन फिर से एक महीने के लिए गायब हो जाएं। रोमन अप्रैल 2024 में हुए WrestleMania XL से चार महीने के गैप के बाद अगस्त 2024 में हुए SummerSlam 2024 में नजर आए थे। एडन ने कहा कि वह पहले भी पार्ट टाइम काम करते थे। उन्होंने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा,

"यह संभव है कि रोमन रेंस SmackDown को नजर आएं। उन्होंने पहले से ही रेंस एडवर्टाइज कर रखा है। वह कुछ अजीब सी बातें कहें और फिर से एक महीने के लिए दूर जा सकते हैं। आप समझ रहे हैं कि मैं क्या कह रहा हूं? उन्हें एक प्लान को पूरा करना है। वह इस समय द ब्लडलाइन के कॉल्स का जवाब नहीं दे रहे हैं। वह अपनी ही चीज़ों पर काम कर रहे हैं। यह संभव है कि हम उन्हें दोबारा ना देखें। मैं नहीं जानता कि वह हर हफ्ते नजर आएंगे या नहीं। वह पहले भी हर हफ्ते नहीं नजर आते थे।"

आप उनकी बातचीत यहां देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज रोमन रेंस की आखिरी स्टोरी किसके साथ हुई थी?

WWE दिग्गज रोमन रेंस WrestleMania XL में अपनी स्टोरी को कोडी रोड्स के खिलाफ आगे बढ़ा रहे थे। इस दौरान रोड्स, रोमन से उनकी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने का प्रयास कर रहे थे। वह इसका प्रयास WrestleMania 39 में भी कर चुके थे, जहां उन्हें हार मिली थी। वह आखिरकार WrestleMania XL की नाईट 2 के मेन इवेंट में इस टाइटल को रोमन रेंस से जीतने और नया चैंपियन बनने में सफल रहे थे

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications