WWE से 7 महीने पहले निकाले गए फेमस Superstar ने किया जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर चौंकाया

Ujjaval
पूर्व WWE सुपरस्टार का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है
पूर्व WWE सुपरस्टार का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है

Aliyah: WWE ने सितंबर 2023 में कई सारे सुपरस्टार्स को रिलीज किया था। इसमें मैट रिडल (Matt Riddle) और डॉल्फ ज़िगलर (Dolph Ziggler) जैसे कुछ बड़े नाम मौजूद थे। इसी बीच लिस्ट में आलिया (Aliyah) भी शामिल थीं। WWE से जाने के बाद आलिया पूरी तरह से रेसलिंग बिजनेस से दूर हैं और वो अभी बतौर DJ काम करने पर ध्यान दे रही हैं। अब आलिया ने अपना जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन दिखाकर चौंकाया है।

WWE से रिलीज होने के 7 महीने बाद अब आलिया ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें वो काफी जबरदस्त शेप में नज़र आ रही हैं। उन्होंने WWE से निकाले जाने के बावजूद अपने फिजिक पर काम किया है और ऐसा महसूस हो रहा है कि वो कभी भी रिंग में वापसी करते हुए बवाल मचा सकती हैं।

आप नीचे आलिया की सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

आलिया अपने WWE रन के दौरान अच्छे शेप में थीं लेकिन साफ तौर पर अब वो और बेहतर हो गई हैं। वो WWE में आखिरी बार 2022 में नज़र आई थीं। वो Raw में अपनी आखिरी अपीयरेंस के दौरान विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप हार गई थीं। इस मुकाबले में वो चोटिल हो गई थीं और इसके बाद बताया गया था कि उनकी रिब और ACL में चोट आई है। आलिया को गंभीर चोट के कारण एक्शन से दूर रहना पड़ा और फिर WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया।

WWE में आलिया का रेसलिंग करियर कैसा रहा?

आलिया ने अपने WWE करियर की शुरुआत 2015 में की थी। उस समय वो सिर्फ 21 साल की थीं और उन्हें रेसलिंग का काफी ज्यादा अनुभव रहा है। उन्होंने पहले परफॉर्मेंस सेंटर और NXT में काम किया। वो NXT Breaking Grounds का हिस्सा बनने में भी सफल रही थीं। 2021 में आखिर उन्हें मेन रोस्टर पर शामिल किया गया।

उन्होंने यहां नटालिया को हराकर WWE में सबसे तेज जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इसके अलावा वो राकेल रॉड्रिगेज़ के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीतने में सफल रही थीं। आलिया और राकेल ज्यादा समय तक चैंपियन नहीं रहीं और सिर्फ दो हफ्तों बाद उन्होंने डकोटा काई और इयो स्काई के खिलाफ टाइटल गंवा दिया। यह उनका WWE में आखिरी मैच रहा।

Quick Links