WWE से रिटायरमेंट की अटकलों के बीच Becky Lynch का नया लुक आया सामने, जबरदस्त बॉडी के साथ कुछ इस अंदाज में आईं नज़र

WWE
WWE के साथ पिछले महीने बैकी लिंच का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था (Photo: WWE.com)

Becky Lynch New Look: WWE के साथ पिछले महीने बैकी लिंच (Becky Lynch) का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। उनका कॉन्ट्रैक्ट अभी तक रिन्यू नहीं हुआ है। इस वजह से वो अभी फ्री एजेंट हैं। खैर इस बीच उनकी सोशल मीडिया पर एक शानदार तस्वीर सामने आई है। उनकी फीजिक देखकर आप हैरानी में पड़ जाएंगे।

Ad

पिछले महीने के अंत में बैकी लिंच ने लिव मॉर्गन के खिलाफ विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए रीमैच रेड ब्रांड में लड़ा था। डॉमिनिक मिस्टीरियो की दखलअंदाजी की वजह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मैच के बाद ही पता चला था कि उनका मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है और मॉर्गन के साथ कंपनी में ये उनका अंतिम मैच था।

कहा जा रहा है कि बैकी ब्रेक पर चल रही हैं और बहुत जल्द वो WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लेंगी। लिव मॉर्गन दावा कर रही हैं कि बैकी ने कंपनी से रिटायरमेंट ले लिया है। खैर इन अटकलों के बीच इंस्टाग्राम पर '@deadboysfitness' अकाउंट से उनकी शानदार तस्वीर सामने आई है। उनकी सॉलिड बॉडी देखकर आप चौंक जाएंगे।

Ad

WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने दिया था बयान

बैकी लिंच इस समय WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट में नहीं हैं। वो इस समय कहीं भी जा सकती हैं। कई लोगों को उम्मीद है कि वो कुछ समय का ब्रेक लेने के बाद WWE में दोबारा वापसी कर लेंगी। हाल ही में The Pat McAfee शो में ट्रिपल एच नज़र आए थे और उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की। ट्रिपल एच ने कहा था,

जब हम देखते हैं कि अभी कहां हैं और कितने उत्साहित हैं तो इस बारे में बात करना सही नहीं होता है। हमारे पास रोमन रेंस नहीं हैं। शार्लेट फ्लेयर बाहर हैं और बैकी लिंच भी एक अंतराल के लिए अभी बाहर हैं।

बैकी लिंच को लेकर आने वाले समय में कुछ बड़ा अपडेट जरूर सामने आएगा। अभी के लिहाज से लग रहा है कि SummerSlam 2024 का हिस्सा वो इस बार नहीं रहेंगी। ऐसा हुआ तो फिर ये फैंस के लिए बुरी खबर रहेगी। SummerSlam जैसे बड़े इवेंट में अगर बैकी होंगी तो फिर फैंस को काफी मजा आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications