WWE से करीब दो दशक पहले निकाले गए रेसलर ने 54 साल की उम्र में चैंपियन बनते हुए रचा इतिहास, 6 सालों में पहला टाइटल जीतते हुए किया बड़ा कारनामा

पूर्व WWE सुपरस्टार बफ बैगबेल का इस उम्र में चैंपियन बनना तारीफ के योग्य है
पूर्व WWE सुपरस्टार बफ बैगबेल का इस उम्र में चैंपियन बनना तारीफ के योग्य है

WWE: एक पूर्व WWE सुपरस्टार ने हाल ही में 54 साल की उम्र में चैंपियनशिप जीतते हुए इतिहास रच दिया है। यह सुपरस्टार कोई और नहीं बल्कि बफ बैगबेल (Buff Bagwell) हैं। बफ को WCW में 1991 से लेकर 2001 तक बिताए गए समय के लिए जाना जाता है। साल 2021 में WCW का अंत होने के बाद उन्हें WWE में काफी कम समय तक परफॉर्म करने का मौका मिला।

Ad

बैगबेल ने दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी छोड़ने के 23 साल बाद चैंपियन बनते हुए इतिहास रच दिया है। इस प्रो रेसलिंग दिग्गज ने बिग जॉन डाल्टन के साथ मिलकर मेम्फिस टैग टीम चैंपियनशिप जीती है। इससे पहले बफ बैगबेल ने आखिरी बार साल 2018 में कोई टाइटल जीती थी। उन्होंने एलटी फाल्क को हराकर Mayhem हैवीवेट टाइटल जीता था।

Ad

बफ के WWE के साथ रन को भूला दिया गया है। विंस मैकमैहन द्वारा WCW खरीदे जाने के बाद बैगबेल WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाले कई सुपरस्टार्स में से एक थे। उन्हें 2 जुलाई 2002 को Raw में टीवी पर अपने डेब्यू मैच में बुकर टी का सामना करने का मौका मिला था। इस मुकाबले में बुकर की WCW चैंपियनशिप दांव पर थी। हालांकि, कर्ट एंगल और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के दखल की वजह से इसका नो कॉन्टेस्ट के जरिए अंत हो गया था।

इसके बाद 9 जुलाई को बफ बैगबेल को सूचना दी गई कि उन्हें WWE द्वारा निकाला जा चुका है। उनके बुकर टी के खिलाफ मैच को प्रो रेसलिंग इतिहास के सबसे बेकार मैचों में से एक माना जाता है।

WWE में विंस मैकमैहन ने भी 54 साल की उम्र में चैंपियनशिप जीती थी

विंस मैकमैहन भी 54 साल की उम्र में चैंपियन बनने का कारनामा कर चुके हैं। यही नहीं, विंस ने कोई आम टाइटल नहीं बल्कि WWE चैंपियनशिप जीती थी। बता दें, WWE के पूर्व चेयरमैन 16 सितंबर 1999 को SmackDown के एपिसोड में अपने दमाद ट्रिपल एच को हराकर WWE चैंपियन बने थे। विंस मैकमैहन को WWE चैंपियन बनाने में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन का अहम योगदान रहा था। हालांकि, विंस ज्यादा समय तक चैंपियन नहीं रहे थे और उन्होंने 4 दिनों बाद ही इस टाइटल को त्याग दिया था।

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications