पूर्व WWE सुपरस्टार केन वैलासकेज (Cain Velasquez) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सैन होजे, कैलीफोर्निया में शूटिंग में शामिल होने के कारण वैलासकेज को गिरफ्तार कर लिया गया है। NBC Bay Area के अनुसार स्थानीय समय 3 बजकर 14 मिनट पर शूटिंग हुई थी। शूटिंग की वजह से एक इंसान घायल हो गया था और उसे हॉस्पिटल ले जाना पड़ा था। सैन होजे पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए खुलासा करते हुए बताया कि जिस इंसान को गोली लगी थी वो खतरे से बाहर है।San José Police Media Relations@SJPD_PIOUnits are currently at the scene of a shooting near the intersection of Monterey Hwy and Bailey Ave. One adult male shot at least once transported to a local hospital with non-life threatening injuries. One suspect in custody. Unknown motive or circumstances.5:58 AM · Mar 1, 2022327Units are currently at the scene of a shooting near the intersection of Monterey Hwy and Bailey Ave. One adult male shot at least once transported to a local hospital with non-life threatening injuries. One suspect in custody. Unknown motive or circumstances. https://t.co/fIdzsa7Iaqपूर्व WWE सुपरस्टार केन वैलासकेज का कंपनी में रन अच्छा नहीं रहाWWE ने साल 2020 में केन वैलासकेज को WWE से रिलीज कर दिया था। छह महीने ही WWE में वैलासकेज ने काम किया था। इंजरी के कारण वो काफी परेशान रहे थे। साल 2019 में सऊदी अरब में हुए Crown Jewel इवेंट में लैसनर का मुकाबला वैलासकेज के साथ हुआ था। सिर्फ दो मिनट में ही वैलासकेज हार गए थे। इसके बाद वो WWE टीवी पर नजर नहीं आए। वैलासकेज की वापसी को लेकर कई खबर इस दौरान सामने आ रही थी। बाद में खबर सामने आई की उन्हें रिलीज कर दिया गया। केन वैलासकेज का WWE रन ज्यादा अच्छा नहीं चला। फैंस को बहुत ज्यादा उम्मीद उनसे थी लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। MMA में जरूर वैलासकेज ने बहुत सफलता अर्जित की थी। ब्रॉक लैसनर के साथ MMA में भी उनकी शानदार राइवलरी रही थी। WWE के साथ भी केन ने बहुत बड़ी डील साइन की थी। इस लिहाज से भी सोचा जा रहा था कि वो लंबे समय तक यहां रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं पाया। वैसे केन वैलासकेज के लिए WWE के दरवाजे अभी बंद नहीं हुए। वो कभी भी यहां पर वापसी कर सकते हैं। विंस मैकमैहन को पता है कि बिजनेस के लिहाज से केन उन्हें बहुत फायदा पहुंचा सकते हैं। आगे आने वाले समय में उनकी एंट्री दोबारा WWE रिंग में हो सकती है। केन ने भी कुछ समय पहले कहा था कि वो WWE में दोबारा वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे।