"Brock Lesnar के साथ काम करना बहुत ही मजेदार था"- द बीस्ट के खिलाफ WWE रिंग में 2 मिनट में हारने वाले दिग्गज का बयान

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार केन वैलासकेज ने दिया बड़ा बयान
पूर्व WWE सुपरस्टार केन वैलासकेज ने दिया बड़ा बयान

Cain Velasquez: Crown Jewel 2019 में WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और UFC दिग्गज केन वैलासकेज (Cain Velasquez) के बीच मैच हुआ था। लैसनर ने केन को यहां पर 2 मिनट में हरा दिया था। इस मुकाबले से फैंस खुश नहीं दिखे। सभी को लगा था कि मैच लंबा होगा लेकिन बहुत जल्दी खत्म हो गया। खैर वैलासकेज ने इस बार लैसनर के साथ काम करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार केन वैलासकेज ने ब्रॉक लैसनर को लेकर दी अपनी प्रतिक्रिया

केन वैलासकेज का WWE रन कुछ खास नहीं रहा। लैसनर के खिलाफ हार के बाद फैंस ने बहुत निराशा जाहिर की थी। WWE ने अप्रैल, 2020 में उन्हें रिलीज कर दिया था। फैंस की उम्मीदों पर वो खरे नहीं उतर पाए थे। Keepin it 100 पॉडकास्ट पर वैलासकेज ने कहा,

मेरा ब्रॉक लैसनर के साथ प्रोफेशनल मैच हुआ था। लैसनर के साथ मैच की प्लानिंग थोड़ा असुविधाजनक रही थी। मैं रेसलिंग वर्ल्ड में नया था लेकिन फिर भी अच्छा काम मैंने किया। आपको सभी चीजों को ध्यान रखना होता है। मैंने ऐसा ही किया था। हमने वहां पर अच्छी चीजें करने के बारे में सोचा था। हमने जो भी किया वो फैंस के लिए था। ब्रॉक लैसनर के साथ काम करना बहुत ही मजेदार था। मेरे लिए बहुत ही अलग अनुभव रहा।
Ad

वैलासकेज की WWE में वापसी की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। कहा जाता है कि लैसनर के खिलाफ मैच से पहले वो चोटिल हो गए थे। इस वजह से दोनों के बीच मैच लंबा नहीं चल पाया था। फैंस कुछ और उम्मीद लगाकर इन दोनों का मैच देख रहे थे। किसी को नहीं पता था कि 2 ही मिनट में इनका मैच खत्म हो जाएगा। लैसनर को बिल्कुल भी टक्कर वैलासकेज नहीं दे पाए। खैर अब WWE की जिम्मेदारी ट्रिपल एच के पास है। देखना होगा कि उनके राज में केन की वापसी WWE में दोबारा हो पाएगी या नहीं। केन जरूर फ्यूचर में WWE फैंस को सरप्राइज देना चाहते होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications