पूर्व WWE Superstar ने Brock Lesnar के साथ अपनी दोस्ती होने के चौंकाने वाले कारण का किया खुलासा

ब्रॉक लैसनर Elimination Chamber 2022 में WWE चैंपियनशिप मैच का हिस्सा हैं
ब्रॉक लैसनर Elimination Chamber 2022 में WWE चैंपियनशिप मैच का हिस्सा हैं

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) रिंग के अंदर बीस्ट हैं। हालांकि, चार्ली हास (Charlie Haas) की माने तो रिंग के बाहर वो ठीक इसके विपरीत हैं। पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन चार्ली 2000 के दशक में ब्रॉक लैसनर और शैल्टन बेंजामिन (Shelton Benjamin) के साथ काफी समय बिता चुके हैं और उनकी लैसनर के साथ काफी अच्छी दोस्ती थी। चार्ली ने 2000 दशक के शुरुआती समय में शैल्टन बेंजामिन और कर्ट एंगल (Kurt Angle) के साथ वर्ल्ड्स ग्रेटेस्ट टैग टीम के रूप में काम करते हुए काफी नाम काम कमाया था।

Ad
youtube-cover
Ad

चूंकि, शैल्टन, ब्रॉक लैसनर के काफी अच्छे दोस्त थे इसलिए वो तीनों साथ ही यात्रा किया करते थे। WrestlingInc को दिए इंटरव्यू में चार्ली हास ने ब्रॉक लैसनर के साथ यात्रा के दौरान बिताए समय के बारे में बात की और चार्ली ने बताया कि लैसनर ऑफ-स्क्रीन कैसे थे। चार्ली हास ने कहा-

"मेरी और ब्रॉक लैसनर की काफी अच्छी बनती थी। अगर हमलोग विदेश में भी हुआ करते थे तो हमलोग कंट्री बार खोज लिया करते थे और हम कंट्री म्यूजिक सुनना, बीयर पीना पसंद करते थे। हम दोनों को मछली पकड़ना काफी पसंद है, ब्रॉक काफी अच्छे इंसान हैं। अगर आपको कंट्री म्यूजिक पसंद है तो आप ब्रॉक के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।"

पूर्व WWE सुपरस्टार चार्ली हास ने ब्रॉक लैसनर और उनका म्यूजिक टेस्ट एक होने की बात कही

youtube-cover
Ad

चार्ली हास ने ब्रॉक लैसनर के साथ दोस्ती होने के कई कारणों में से एक कारण का खुलासा करते हुए कहा कि लैसनर के साथ उनकी अच्छी दोस्ती इसलिए हो पाई क्योंकि उन दोनों को एक ही तरह का म्यूजिक पसंद है। चार्ली का मानना है कि जिस किसी को भी कंट्री म्यूजिक पसंद है, उनकी ब्रॉक के साथ अच्छी दोस्ती हो सकती है।

चार्ली हास भी कंट्री म्यूजिक के बहुत बड़े फैन हैं और यही कारण है कि उनकी ब्रॉक लैसनर के साथ इतनी अच्छी दोस्ती हो पाई। WWE ने 28 फरवरी 2010 को चार्ली हास को रिलीज कर दिया था। हालांकि, उन्होंने हाल ही में प्रो रेसलिंग में अपनी वापसी की और वो जनवरी 2022 में इम्पैक्ट रेसलिंग में जॉस एलेक्जेंडर का सामना करते हुए दिखाई दिए थे।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications