WWE फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। पूर्व WWE सुपरस्टार EC3 हॉस्पिटल में इस समय इंफेक्शन के कारण एडमिट हो गए है। इस बात की खबर EC3 ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दी। सबसे बड़ी बुरी खबर ये है कि EC3 को हॉस्पिटल में पांच दिन हो गए है।इसका मतलब ये है कि इस सुपरस्टार की हालत कुछ ज्यादा ही खराब है। ये भी पढ़ें:WWE में छाई गम की लहर, रोमन रेंस ने पुराने दुश्मन की बेइज्जती करते हुए की बोलती बंद, दिग्गज का सस्पेंड होने के बाद फूटा गुस्सापूर्व WWE सुपरस्टार EC3 हॉस्पिटल में एडमिट हुए, इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को बताया और फोटो पोस्ट कीपूर्व WWE सुपरस्टार EC3 ने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की और ये फोटो उनकी हॉस्पिटल की है। इस सुपरस्टार ने बताया कि उनकी हालत खराब है क्योंकि इंफेक्शन उनका बढ़ता ही जा रहा है। करीब एक हफ्ते से वो हॉस्पिटल में एडमिट है। उन्होंने ये भी बताया कि इस चीज को सही होने में कुछ वक्त लगेगा। ये भी पढ़ें:रोमन रेंस से पंगा लेना फेमस WWE सुपरस्टार को पड़ा बहुत ही महंगा, खुद को 'बाप' बताते हुए बिग डॉग ने जबरदस्त अंदाज में की बोलती बंद View this post on Instagram A post shared by ec3 (@therealec3)EC3 ने जब ये पोस्ट डाली तो फैंस काफी चिंता में आ गए और इसके बाद फैंस ने अपनी बेस्ट विश उन्हें सोशल मीडिया पर भेजी। कई WWE सुपरस्टार्स ने भी चिंता जताई और उन्हें जल्द सही होने का संदेश भेजा। ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup- टॉप सुपरस्टार को सस्पेंड करने का कारण, अपने पुराने दुश्मन की रिंग में वापसी कराना चाहते थे विंस मैकमैहनरेसलर्स ने जताई चिंताEC3 का रेसलिंग करियर बहुत ही शानदार रहा है। कई साल पहले रेसलिंग में काफी इम्पैक्ट उन्होंने छोड़ा। वो पूर्व TNA वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी रह चुके हैं। WWE में साल 2018 में उन्होंने वापसी की और NXT में उन्होंने शानदार काम किया।साल 2019 में मेन रोस्टर में वो आए लेकिन उनका रन कुछ अच्छा नहीं चला। लोअर कार्ड में ही उन्होंने परफॉर्म किया और इस बात से वो WWE से नाराज भी हुए थे। फैंस की भी मांग थी कि उन्हें पुश दिया जाए। पिछले साल कोविड के कारण कई सुपरस्टार्स को कंपनी से निकाल दिया गया था और इस लिस्ट में EC3 का नाम भी शामिल था। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।