"वो देखने लायक हैं"- पूर्व WWE Superstar ने Roman Reigns की जमकर तारीफ की, चौंकाने वाला बयान देते हुए कही बड़ी बात

Ujjaval
पूर्व WWE सुपरस्टार ने रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान दिया
पूर्व WWE सुपरस्टार ने रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान दिया

Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) का हील रन फैंस को काफी पसंद आया है। रोमन के पास अभी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। सभी उनकी जमकर तारीफ करते आए हैं और अब पूर्व WWE सुपरस्टार EC3 ने उनकी तारीफों के पुल बांधे।

Ad

Sportskeeda के The Wrestling Outlaws शो पर पूर्व WWE सुपरस्टार EC3 ने रोमन रेंस को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि ट्राइबल चीफ का बेबीफेस रन उन्हें अच्छा लगा था। बाद में जब रेंस हील बने, तो उन्हें खुद पर प्रयोग करने का अवसर मिला। EC3 का मानना है कि रोमन रेंस एक जबरदस्त रेसलर हैं और वो रिंग में जो कुछ भी करते हैं, वो देखने लायक रहता है। उन्होंने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा,

"जब हम रोमन रेंस के बारे में बात करते हैं, तो वो भी एक ऐसी पोजिशन में थे, जहां वो द बिग डॉग थे। वो बेबीफेस के रूप में नज़र आ रहे थे। यहां कुछ कमी थी। वो कैरेक्टर शानदार था लेकिन बाद में वो हेड ऑफ द टेबल बने। उन्होंने खुद को हील के रूप में तैयार किया, हील के तौर पर खुद को आगे बढ़ाने का मौका होता है। अगर आप कुछ कर रहे हैं और वो चीज़ काम नहीं करती, तो इसमें कोई समस्या नहीं है, क्योंकि आप एक हील हैं। आपके पास अलग-अलग चीज़ों के साथ प्रयोग करने की आजादी होती है। वो काफी ज्यादा अच्छे रेसलर हैं। उन्होंने जिस तरह से खुद को तैयार किया है, अब वो जो चीज़ करते हैं, उसका एक अर्थ होता है। उनका सुपरमैन पंच देखने लायक रहता है। जब वो स्पीयर लगाते हैं, तो इसे देखना खास रहता है।"

आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE में Roman Reigns के अगले चैलेंजर LA Knight हो सकते हैं

WWE SmackDown के हालिया एपिसोड में रोमन रेंस ने धमाकेदार अंदाज में वापसी की। उन्होंने जॉन सीना के सैगमेंट में दखल दिया और बाद में एलए नाइट ने आकर रेंस को कंफ्रंट किया। दोनों के बीच यहां से मैच के संकेत मिल गए थे।

मेन इवेंट मैच के बाद रोमन रेंस ने एलए नाइट पर जबरदस्त स्पीयर लगाया। उन्होंने यहां चैंपियनशिप को ऊपर करके नाइट को चेतावनी दी थी। Crown Jewel 2023 कंपनी का अगला इवेंट है और यहां दोनों के बीच मैच हो सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications