Lana Appeal To Her Fans: पूर्व WWE सुपरस्टार सीजे पैरी उर्फ लाना (CJ Perry aka Lana) ने अचानक अपने फैंस से एक खास अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के लिए प्रार्थना करने को कहा है। लाना के लिए साल 2024 अभी तक कुछ अच्छा नहीं रहा है। शुरूआत में AEW से वो अलग हो गईं। इसके बाद से उन्हें रेसलिंग करते हुए नहीं देखा गया है। मिरो से भी उनका तलाक हो गया। फिलहाल रेसलिंग में अनुपस्थिति के बीच उन्होंने बाहरी कुछ कामों में अपना ध्यान केंद्रित किया है।आप सभी को पता है कि अमेरिका में तूफान हेलेने का कहर चल रहा है। कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस तूफान ने ज्यादातर फ्लोरिडा और दक्षिणपूर्वी अमेरिका में भारी तबाही मचाई है। लाना ने बताया कि रोआन माउंटेन कार्टर काउंटी, टेनेसी में आई भीषण बाढ़ के बाद उनकी मां अपने घर में फंसी हुई रह गई हैं। उन्होंंने ये भी बताया कि उनके पिता पास के एक इलाके में फंस गए हैं और वो उनकी मां तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। पूर्व WWE सुपरस्टार ने अपने पिता द्वारा भेजी गई रोंगटे खड़े कर देने वाली वीडियो साझा करते हुए कहा,प्लीज मेरे माता-पिता के लिए प्रार्थना करें। मेरी मां रोआन माउंटेन कार्टर काउंटी, टेनेसी में अपने घर में बाढ़ के कारण फंसी हुई हैं। मेरे पिताजी ने ये वीडियो बनाया और कहा कि बाढ़ बढ़ रही है।पूर्व WWE सुपरस्टार लाना का मार्च में हुआ था तलाकलाना और मिरो (WWE में रुसेव) का तलाक इस साल मार्च में हुआ था। पहले इस चीज को लेकर काफी अफवाहें सामने आईं थीं लेकिन बाद में लाना ने खुद TMZ Sports पर इसकी पुष्टि की। दोनों की शादी 29 जुलाई, 2016 को हुई थी। सात साल तक दोनों साथ में रहे और बाद में अलग होने का फैसला किया। रुसेव को WWE ने अप्रैल, 2020 में रिलीज किया था। इसके बाद वो AEW में चले गए। वहीं लाना को साल 2021 में WWE ने बाहर का रास्ता दिखाया था। फिलहाल वो बहुत घबराईं हुई हैं। अपने माता-पिता को लेकर उन्हें काफी चिंता हो रही है। View this post on Instagram Instagram Post