CJ Perry: पूर्व WWE सुपरस्टार सीजे पैरी उर्फ लाना (CJ Perry aka Lana) को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर सुनकर शायद फैंस को झटका लग सकता है। रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा AEW सुपरस्टार मिरो (Miro) और पैरी का तलाक हो गया है। इस बात की पुष्टि TMZ Sports से बात करते हुए खुद पैरी ने की।मिरो और सीजे पैरी की शादी 29 जुलाई, 2016 को हुई थी। इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को कुछ समय तक डेट किया था। सात साल से ज्यादा समय तक दोनों की शादीशुदा जिंदगी अच्छी रही। हालांकि, अब दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।TMZ Sports को दिए गए इंटरव्यू में सीजे पैरी ने कहा,"मिरो और मैंने कुछ शानदार सालों के बाद अलग होने का बहुत ही कठिन फैसला लिया है। हम दोनों ने दोस्तों के रूप में आगे बढ़ने का फैसला किया है और उम्मीद है कि आगे कभी एक साथ ऑनस्क्रीन कैरेक्टर्स के रूप में नज़र आएंगे।"WWE में मिरो और लाना के काम की हमेशा हुई तारीफमिरो और लाना का WWE में हमेशा शानदार प्रदर्शन रहा। मिरो की WWE के कुछ बड़े सुपरस्टार्स के साथ स्टोरीलाइन भी देखने को मिली। यहां तक की उन्होंने लाना के साथ मिलकर भी फैंस को भी अपने काम से काफी ज्यादा एंटरटेन किया। कंपनी ने भी हमेशा दोनों को अच्छा पुश दिया। View this post on Instagram Instagram Postआपको बता दें मिरो ने WWE में रुसेव नाम से काम किया था। हालांकि अप्रैल, 2020 में कंपनी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। साल 2020 के अंत में ही उन्होंने AEW में डेब्यू किया था। इसके बाद से वो लगातार अच्छा काम कर रहे हैं। वहींं सीजे पैरी ने भी लाना नाम से WWE में अपनी अच्छी छाप छोड़ी थी। कंपनी ने उन्हें साल 2021 में रिलीज कर दिया था। इससे पहले उन्हें सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में भी WWE ने पुश दिया। लाना ने सितंबर, 2023 में AEW में डेब्यू किया था। वैसे पैरी कई बार WWE में वापसी की इच्छा जता चुकी हैं। फ्यूचर में उनकी एंट्री WWE में जरूर हो सकती है। ऐसा हुआ तो ये फैंस के लिए अच्छी बात होगी। खैर अब देखना होगा कि ये दोनों सुपरस्टार्स आगे जाकर अपनी निजी जिंदगी को लेकर क्या बड़ा कदम उठाएंगे।