WWE & AEW: AEW की शुरुआत के बाद से कई सारे पूर्व WWE सुपरस्टार्स ने वहां कदम रखा है। WWE ने ढेरों रेसलर्स को पिछले कुछ सालों मे रिलीज किया है और कुछ अपनी मर्जी से कंपनी छोड़कर गए हैं। ज्यादातर रेसलर्स ने AEW में कदम रखा और दूसरी ओर कुछ इंडिपेंडेंट सर्किट पर नज़र आए हैं।2023 में भी ढेरों सुपरस्टार्स ने AEW में कदम रखा है और इसमें कुछ पूर्व WWE रेसलर्स का नाम भी शामिल है। इस आर्टिकल में हम 5 पूर्व WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने साल 2023 में All Elite Wrestling में कदम रखा।5- पूर्व WWE सुपरस्टार CJ Perry ने AEW में डेब्यू किया View this post on Instagram Instagram Postसीजे पैरी को जून 2021 में WWE से रिलीज किया गया था। इसके बाद से उन्होंने किसी भी प्रमोशन में दो साल तक कदम नहीं रखा। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर पर ध्यान दिया लेकिन सितंबर 2023 में आखिर वो AEW का हिस्सा बन गईं।उन्होंने कंपनी के All Out प्रीमियम लाइव इवेंट में डेब्यू किया। वो अपने पति मिरो के साथ स्टोरीलाइन में नज़र आ रही हैं और अभी वो ऑन-स्क्रीन एंड्राडे को मैनेज कर रही हैं। मिरो को यह चीज़ पसंद नहीं आ रही है और यह स्टोरीलाइन एंगल समय के साथ रोचक होता जा रहा है।4- पूर्व WWE NXT स्टार टाया वैलकिरी View this post on Instagram Instagram Postटाया वैलकिरी का WWE में रन काफी ज्यादा छोटा रहा। उन्होंने फरवरी 2022 में कंपनी के साथ कान्ट्रैक्ट साइन किया लेकिन उन्हें नवंबर में रिलीज कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने कुछ इंडिपेंडेंट प्रमोशन्स में काम किया और वो Impact Wrestling में भी नज़र आईं।15 मार्च 2023 को AEW Dynamite के एक एपिसोड में टाया वैलकिरी का डेब्यू हुआ और उन्होंने जेड कार्गिल को कंफ्रंट किया। टाया का डेब्यू काफी ज्यादा रोचक साबित हुआ था लेकिन आगे जाकर वो जेड को हराने में असफल रहीं। वो 15 जुलाई 2023 के बाद AEW में नज़र नहीं आई हैं।3- पूर्व WWE सुपरस्टार रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग View this post on Instagram Instagram Postरॉड्रिक स्ट्रॉन्ग को NXT ब्रांड के सबसे चर्चित स्टार्स में से एक कहना गलत नहीं होगा। उन्होंने WWE में कुछ सालों तक काम किया और इसी बीच उन्हें शानदार सफलता मिली। उनके अनडिस्प्यूटेड एरा फैक्शन के सदस्य एडम कोल, काइल ओ'राइली और बॉबी फिश एक-एक करके कंपनी से चले गए।रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग का नवंबर 2022 में कंपनी के साथ कान्ट्रैक्ट खत्म हो गया और इसके बाद उन्होंने 2023 में AEW में डेब्यू कर लिया। स्ट्रॉन्ग ने 26 अप्रैल 2023 को Dynamite के एपिसोड में आकर एडम कोल को JAS से बचाया। इसके बाद से स्ट्रॉन्ग लगातार AEW में नज़र आ रहे हैं और उन्हें पर्याप्त टीवी टाइम भी दिया जा रहा है।2- WWE दिग्गज रिक फ्लेयर View this post on Instagram Instagram Postरिक फ्लेयर ने सालों तक WWE में काम किया और वो प्रमोशन के साथ लैजेंड्स कान्ट्रैक्ट में थे लेकिन उन्होंने कंपनी से रिलीज की मांग की। 3 अगस्त 2021 को उन्हें रिलीज कर दिया गया। 25 अक्टूबर 2023 को AEW Dynamite के एपिसोड में फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला।रिक फ्लेयर ने AEW में कदम रखा और वो इसके बाद से लगातार स्टिंग के साथ नज़र आ रहे हैं। स्टिंग अपने रिटायरमेंट टूर पर हैं और फ्लेयर उनका साथ दे रहे हैं। 2 नवंबर 2023 को आधिकारिक तौर पर ऐलान हो गया कि रिक ने टोनी खान के प्रमोशन के साथ कुछ सालों की डील साइन की है।1- WWE दिग्गज ऐज (एडम कोपलैंड) View this post on Instagram Instagram Postऐज ने 18 अगस्त 2023 को SmackDown में अपना आखिरी मैच लड़ा था। WWE में कुछ सालों तक रहने के बाद उन्होंने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया। उनका कॉन्ट्रैक्ट 30 सितंबर 2023 को खत्म हुआ। इसके बाद ऐज ने कई सारे फैंस को चौंका दिया।उन्होंने AEW में डेब्यू किया। वो 1 अक्टूबर 2023 को AEW WrestleDream 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में नज़र आए। इसके बाद से ऐज अपने असली नाम एडम कोपलैंड के साथ इसी प्रमोशन में लगातार काम करते हुए दिख रहे हैं। वो अभी अपने पूर्व दोस्त क्रिश्चियन केज के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं।