"Roman Reigns ने अलग व्यक्ति बनकर वापसी की"- पूर्व WWE Superstar ने अपने भाई को लेकर दिया बड़ा बयान, तारीफों के बांधे पुल

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस की हुई जमकर तारीफ
WWE दिग्गज रोमन रेंस की हुई जमकर तारीफ

Roman Reigns: WWE में 2020 में वापसी करने के बाद से ही रोमन रेंस (Roman Reigns) का कैरेक्टर पूरी तरह से बदल गया है। वो अब अलग लेवल पर पहुंच गए हैं और अभी तक कई दिग्गजों को वो मात दे चुके हैं। रेंस के कारण ही द ब्लडलाइन (The Bloodline) जैसा टॉप फैक्शन भी फैंस को मिला। पूर्व WWE सुपरस्टार और रोमन रेंस के कजिन लॉयड अनोआ'ई (Lloyd Anoa'i) ने हाल ही में बड़ा बयान दिया है।

UnSKripted पॉडकास्ट पर लॉयड अनोआ'ई नज़र आए। इसी बीच उन्होंने रोमन रेंस के नए कैरेक्टर में वापसी करने के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि विंस मैकमैहन हमेशा से रेंस को बड़े स्टार के रूप में देखना चाहते थे। उन्होंने यहां ट्राइबल चीफ द्वारा द उसोज़ के साथ मिलकर ब्लडलाइन की शुरुआत करने पर भी बयान दिया।

उन्होंने अपने भाई रोमन रेंस की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा,

"उन्होंने (रोमन रेंस) एक अलग व्यक्ति बनकर वापसी की। वो जबरदस्त काम करने के लिए तैयार थे। वो बिजनेस करने के लिए तैयार थे। शील्ड वाली चीज़ खत्म होने के बाद वो उस तरह के व्यक्ति बन गए थे, जो विंस मैकमैहन उन्हें बनाना चाहते थे। विंस मैकमैहन ने उन्हें पहले दिन से कह दिया था कि वो उन्हें (रोमन रेंस) बड़ा स्टार बनाने वाले हैं। इसी वजह से उनके पास मौका था और मुझे लगता है कि उन्होंने इस कैरेक्टर के साथ अच्छा काम भी किया। मुझे लगता है कि वो ऐसी पोजिशन में आ गए थे, जहां उन्हें जुड़वां भाइयों (द उसोज़) को अपने साथ जोड़ने का मौका मिला और उन्होंने आखिर ब्लडलाइन फैक्शन तैयार किया क्योंकि हमारा परिवार एक-दूसरे से काफी करीब है। ऐसा करना अच्छा फैसला था।"

आप नीचे उनका पूरा इंटरव्यू देख सकते हैं:

youtube-cover

Roman Reigns की WWE SmackDown में जल्द ही होगी वापसी

रोमन रेंस SummerSlam 2023 के बाद हुए SmackDown के एपिसोड में आखिरी बार नज़र आए थे। इसके बाद से रेंस टीवी से दूर हैं और हर कोई उन्हें अब रिटर्न करते हुए देखना चाहता है। WWE ने हाल ही में रोमन रेंस को 13 अक्टूबर 2023 को होने वाले SmackDown के एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया है। रोमन जरूर ही अपनी वापसी को धमाकेदार बनाना चाहेंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment