WWE में Roman Reigns की वापसी का हुआ ऐलान, Fastlane के बाद इस दिन मचाएंगे ट्राइबल चीफ धमाल?

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE के साथ पिछले साल रोमन रेंस (Roman Reigns) ने जब से नई डील साइन की है, तब से फैंस को ट्राइबल चीफ के प्रोग्रामिंग में आने का लंबा इंतज़ार करना पड़ता है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि WWE यूनिवर्स का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। हाल ही में रोमन की वापसी से जुड़ा बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है।

Ad

हाल ही में टुल्सा, ओकोहामा में मौजूद The BOK Center ने ऐलान किया है कि मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस 13 अक्टूबर को होने वाले SmackDown के एपिसोड का हिस्सा होंगे। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि हेड ऑफ द टेबल शो में इन-रिंग एक्शन में भी दिख सकते हैं। रेंस वापसी करके जरूर फैंस के बीच बवाल मचा सकते हैं।

Ad

रोमन रेंस आखिरी बार SummerSlam 2023 के बाद 11 अगस्त को हुए SmackDown के एपिसोड में दिखे थे, जहां ब्लडलाइन में मचे बवाल के कारण जे उसो ने WWE को ही छोड़ने का ऐलान कर दिया था। हालांकि, कुछ हफ्ते बाद वो वापस आ गए थे और फिलहाल Raw ब्रांड का हिस्सा हैं।

ऐसा लग रहा है कि Fastlane 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेस की वापसी नहीं हो पाएगी। कई लोगों का मानना है कि ट्राइबल चीफ Fastlane के बाद वापसी कर सऊदी अरब में होने वाले Crown Jewel 2023 में मैच के लिए नई स्टोरीलाइन की शुरूआत कर सकते हैं।

WWE में कौन देगा Roman Reigns को चुनौती?

SummerSlam 2023 में जे उसो को हराने के बाद रोमन रेंस नई स्टोरीलाइन और प्रतिद्वंदी की तरफ बढ़ना चाहेंगे। कई स्टार्स हेड ऑफ द टेबल से लड़ना चाहते हैं। एजे स्टाइल्स और ब्लडलाइन की दुश्मनी पिछले कुछ समय से जारी है। पिछले हफ्ते हुए SmackDown में सोलो सिकोआ और जिमी उसो ने स्टाइल्स पर जबरदस्त हमला कर दिया था, जिसके कारण उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था।

ऐसा लग रहा है कि एजे स्टाइल्स की ब्लडलाइन मेंबर्स के साथ चल रही दुश्मनी उन्हें Crown Jewel में बड़े मैच की तरफ ले जा रही है। Xero News ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि पूर्व WWE चैंपियन सऊदी अरब में 4 नवंबर को होने वाले Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस के विरोधी हो सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications