WWE Crown Jewel 2023 के लिए Roman Reigns के संभावित मैच का ऐलान, दिग्गज के खिलाफ 7 साल बाद होगा मुकाबला?

..
WWE
WWE में Roman Reigns का अगला टाइटल डिफेंस Crown Jewel में हो सकता है

Roman Reigns: मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपने ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन के दौरान कुछ दिग्गजों समेत कई टॉप स्टार्स को मात दी है। जल्द ही एक और नाम इस लिस्ट में जुड़ सकता है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में ट्राइबल चीफ के अगले संभावित प्रतिद्वंदी के बारे में बताया गया है।

BWE ने पहले आई एक रिपोर्ट में बताया था कि पूर्व WWE चैंपियन एजे स्टाइल्स की ब्लडलाइन मेंबर्स के साथ चल रही दुश्मनी उन्हें Crown Jewel में बड़े मैच की तरफ ले जा सकती है। Xero News ने आगे अपनी हालिया रिपोर्ट में जानकारी दी है कि पूर्व बुलेट क्लब लीडर स्टाइल्स सऊदी अरब में 4 नवंबर को होने वाले Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस को उनकी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगे।

पिछले कुछ हफ्तों से एजे स्टाइल्स और ब्लडलाइन मेंबर्स के बीच दुश्मनी चल रही है। कुछ ही दिनों पहले सोलो सिकोआ के द्वारा मिली हार के बाद स्टाइल्स ने पिछले हफ्ते जिमी उसो को मात दी थी। हालिया SmackDown में भी उन्होंने जॉन सीना को सोलो और जिमी के हमले से बचाया था। SmackDown के ऑफ एयर होने के बाद दोनों पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस का सामना सोलो और जिमी से हुआ जहां बेबीफेस स्टार्स ने जीत दर्ज की थी।

WWE में सात साल पहले पूर्व चैंपियन से हुआ था Roman Reigns का मुकाबला

WWE में लंबे समय से बने रहने के बावजूद रोमन रेंस और एजे स्टाइल्स का आखिरी सिंगल्स मुकाबला 7 साल पहले हुआ था। साल 2016 में दोनों मेगास्टार्स के बीच जबरदस्त दुश्मनी देखने मिली थी। रेंस ने Extreme Rules 2016 में फिनॉमिनल वन को शिकस्त दी थी। दोनों ही सुपरस्टार्स को फिलहाल अपने-अपने ग्रुप्स में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जिमी और जे ऑफ़िशियली ब्लडलाइन से अलग हैं। वहीं, पिछले हफ्ते एजे की ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन से बहस हो गई थी।

अभी तक रोमन रेंस और एजे स्टाइल्स जब भी एक दूसरे से भिड़े हैं हर बार ट्राइबल चीफ को ही जीत मिली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या एजे स्टाइल्स Crown Jewel 2023 में रोमन को मात दे पाते हैं या नहीं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now