"Seth Rollins और The Bloodline के खिलाफ लड़ना चाहता हूं"- 62 साल के पूर्व WWE Superstar ने दिया चौंकाने वाला बयान

Pankaj
पूर्व WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन की बड़ी प्रतिक्रिया
पूर्व WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन की बड़ी प्रतिक्रिया

Marc Mero: पूर्व WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन और रिटायर्ड रेसलर मार्क मेरो (Marc Mero) ने इस बार बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर वो WWE में वापसी करेंगे तो फिर सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और द ब्लडलाइन (The Bloodline) उनके फेवरेट प्रतिद्वंदी रहेंगे।

Ad

आप सभी को पता है कि द ब्लडलाइन को इस समय रोमन रेंस लीड कर रहे हैं। इस फैक्शन में सोलो सिकोआ, सैमी ज़ेन और द उसोज़ मौजूद हैं। इन सभी को दिग्गज पॉल हेमन गाइड कर रहे हैं। वहीं सैथ रॉलिंस भी अब WWE के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं।

पूर्व WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन मार्क मेरो ने दिया बहुत बड़ा बयान

90 के दशक में मार्क मेरो ने रेसलिंग की दुनिया में बहुत नाम कमाया। एटीट्यूड एरा के समय द रॉक, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और ट्रिपल एच जैसे दिग्गजों के साथ उनका मुकाबला हुआ था। Ten Count को हाल ही में 62 साल के मार्क मेरो ने अपना इंटरव्यू दिया। उनसे यहां पूछा गया कि मौजूदा WWE रोस्टर में वो किसके साथ मुकाबला करना चाहेंगे। उन्होंने कहा,

मैं अपनी इंजरी से अब पूरी तरह रिकवर हो चुका हूं। अगर मैं कल भी रिंग में जाऊंगा तो अच्छे मैच दे सकता हूं। WWE मौजूदा रोस्टर में इस समय कुछ अच्छे सुपरस्टार्स मौजूद हैं। सैथ रॉलिंस और द ब्लडलाइन के साथ काम कर सकता हूं। ब्लडलाइन का इस समय जबरदस्त रन चल रहा हैं। सैमी ज़ेन सहित अन्य सुपरस्टार्स को देखने में मजा आता है।

youtube-cover
Ad

62 साल के मेरो ने हाल ही में WrestlingNewsCo को इंटरव्यू दिया था। यहां उन्होंने ब्रॉक लैसनर की पत्नी सेबल को थैंक्यू कहा था। दरअसल लैसनर से पहले सेबल और मेरो का रिलेशन रहा था। मेरो ने अपने छोटे से करियर में सभी को प्रभावित किया। फैंस ने उन्हें बहुत पसंद किया। रेसलिंग को लेकर आज भी वो बहुत उत्सुक रहते हैं। हालांकि रिंग में शायद अब वो एक्शन में नज़र नहीं आएंगे। उम्र को देखते हुए वो इतना बड़ा रिस्क नहीं लेंगे। WWE में कुछ भी हो सकता है। फ्यूचर में किसी खास सैगमेंट में वो जरूर नज़र आ सकते हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications