"The Undertaker की WrestleMania स्ट्रीक को खत्म करने के लिए सबसे सही रेसलर Brock Lesnar ही थे"- पूर्व WWE सुपरस्टार का बयान

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई
पूर्व WWE सुपरस्टार की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

Matt Hardy: WWE इतिहास में द अंडरटेकर (The Undertaker) की रेसलमेनिया (WrestleMania) स्ट्रीक को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। द डेडमैन ने कई दिग्गजों को हराकर 21-0 का रिकॉर्ड कायम किया था। उनकी इस स्ट्रीक को ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने खत्म किया था। कुछ दिग्गजों को लगता है कि लैसनर को ये काम नहीं करना चाहिए था। पूर्व WWE और मौजूदा AEW सुपरस्टार मैट हार्डी (Matt Hardy) ने इस बार कहा कि ब्रॉक द्वारा किया गया ये काम सही था।

Ad

"The Extreme Life of Matt Hardy" पर बात करते हुए हार्डी ने अंडरटेकर की स्ट्रीक को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,

जब ये हुआ तो मैं भी हैरान रह गया था। बाद में मुझे लगा कि जो हुआ अच्छा था। मुझे लगता है कि ब्रॉक लैसनर ही एक ऐसे शख्स थे जो उन्हें हरा सकते थे। लैसनर ने ये काम किया और इसके बाद वो सबसे बड़े सुपरस्टार बन गए। उन्हें इससे नुकसान नहीं हुआ। मेरे हिसाब से तो ये अच्छा कॉल था। अंडरटेकर को हराने के लिए सबसे सही गाय लैसनर ही थे।

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज The Undertaker के हारने पर सभी चौंक गए थे

WrestleMania 30 में ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर को हराकर उनकी स्ट्रीक खत्म की थी। ये मैच करीब आधे घंटे तक चला था। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि अंत में लैसनर की जीत होगी। जब ब्रॉक की जीत हुई तो पूरे एरीना में सन्नाटा छा गया था। किसी को भरोसा नहीं हो रहा था कि टेकर सच में हार गए। खुद लैसनर के मैनेजर पॉल हेमन भी सिर पर हाथ रखकर बैठ गए थे। टीवी पर देख रहे दर्शकों को भी बिल्कुल भरोसा नहीं हुआ।

वैसे कई दिग्गजों का कहना है कि टेकर की स्ट्रीक को रोमन रेंस ने खत्म करना चाहिए था। खुद अंडरटेकर ये बात कह चुके हैं। टेकर ने कहा था कि मैच के दौरान उन्हें भी नहीं पता था कि उनकी स्ट्रीक खत्म हो जाएगी। टेकर ने कहा कि विंस मैकमैहन ने अंतिम समय में अचानक ये फैसला लिया था।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications