"Roman Reigns रेसलर ऑफ द ईयर हैं"- मौजूदा AEW Superstar ने ट्राइबल चीफ को लेकर दिया जबरदस्त बयान

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस अब रेसलर ऑफ द इयर हैं
पूर्व WWE सुपरस्टार के अनुसार रोमन रेंस रेसलर ऑफ द ईयर हैं

Roman Reigns: पूर्व WWE सुपरस्टार मैट हार्डी (Matt Hardy) रेसलिंग जगत के एक जाने माने स्टार हैं। AEW के मौजूदा रेसलर हार्डी ने हाल में अपने शो पर साल 2023 को अपने हिसाब से रेटिंग दी। इसके लिए उन्होंने रेसलर्स के प्रदर्शन को आधार बनाया। मैट ने उन्हें अपने अनुसार अलग-अलग स्तर पर आंकने का प्रयास किया। पूर्व WWE सुपरस्टार ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को "रेसलर ऑफ द ईयर" बताया।

यह सारी जानकारी उन्होंने अपने शो The Extreme Life of Matt Hardy पर साझा की। उनके अनुसार रोमन ने काफी अच्छा काम किया। रोमन रेंस ने साल 2023 में अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को 5 बार टीवी पर डिफेंड किया। इसमें से सबसे यादगार मैच WrestleMania 39 में हुआ था, जहां उन्होंने कोडी रोड्स को हराया था।

फैंस ने भले ही इस बात पर नाराजगी जताई हो कि रोमन अब बेहद कम नज़र आते हैं, लेकिन फिर भी उनके काम ने उन्हें रेसलिंग को पसंद करने वालों का फेवरेट स्टार बना दिया है। सैथ रॉलिंस ने इस साल उनसे ज्यादा रेसलिंग की है लेकिन फिर भी वह हार्डी के हिसाब से "रेसलर ऑफ द ईयर" का खिताब नहीं प्राप्त कर सके हैं। मैट ने इसके बारे में अपने शो के दौरान बात की और कहा,

"मेरे हिसाब से इस साल के रेसलर ऑफ द ईयर रोमन रेंस हैं। भले ही वह फुल टाइम परफॉर्मर नहीं हैं और ज्यादातर समय रिंग से दूर रहते हैं, इसके बावजूद वह मुख्य किरदार हैं। उनके बारे में हर समय बात होती है, जिसमें उनकी इस हफ्ते, या अगले हफ्ते वापसी की बात शामिल है। उन्होंने खुद को टेलीविजन प्रोग्राम पर स्थापित कर लिया है।"

youtube-cover

WWE में Roman Reigns लगातार नज़र नहीं आते हैं

SmackDown में लगातार नज़र नहीं आने वाले रोमन रेंस अभी भी फैंस के लिए उत्सुकता का कारण हैं। उनके कजिन जिमी उसो और सोलो सिकोआ अभी पॉल हेमन के साथ में नज़र आते हैं। वह अक्सर रोमन रेंस को अपने प्रोमोज में मेंशन करते रहते हैं। रोमन रेंस भले ही पार्ट-टाइमर हैं लेकिन पिछले दो हफ्तों से वो SmackDown में दिखाई दे रहे हैं।

Quick Links