'रोमन रेंस ने मेरे लिए अपशब्दों का किया प्रयोग'- WWE से निकाले गए रेसलर ने असली ट्राइबल पर जड़े आरोप, तगड़ी गहमागहमी का किया खुलासा

wwe
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर आई प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Matt Riddle Revealed With Roman Reigns Real Life Heat: WWE SummerSlam 2024 में धमाकेदार वापसी के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) चर्चा का विषय बने हुए हैं। पूर्व WWE सुपरस्टार मैट रिडल ने अब असली ट्राइबल चीफ रेंस के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने रेंस के ऊपर तगड़े आरोप लगाए हैं।

Ad

WWE से निकाले गए रिडल ने बताया कि अपने समय के दौरान असली ट्राइबल चीफ के साथ उनकी कैसे गहमागहमी हुई थी। The Bubba Army पर रिडल ने कहा कि एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक बड़ी गलती की, जिसके कारण उन्हें रोमन रेंस का गुस्सा झेलना पड़ा। रिडल के अनुसार,

प्रोमो था, आप जानते हैं। आरके-ब्रो को इसे खत्म करना था। जिसने पहले से इंटरव्यू की व्यवस्था की थी उसने मुझे बहुत चीजें बोलने के लिए कहा था। जिसमें हमें बोलना था कि कैसे हम बेस्ट टीम हैं, द ब्लडलाइन से भी बेहतर। हम उस समय उनके साथ राइवलरी में थे। मर्चेंडाइज सेल्स के बारे में भी बोलना था। मैंने ट्राइबल चीफ को लेकर भी बयान दिया। मैंने कहा था कि मुझे इसकी परवाह नहीं है।

रिडल ने कहा कि रोमन रेंस ने उन्हें बाद में मैसेज किया और कहा कि इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जो किया वो प्रोफेशनल नहीं था। रिडल ने रेंस से माफी मांगनी चाही लेकिन मामला बिगड़ गया। रिडल ने कहा कि जब अगली बार मेरा रेंस से सामना हुआ तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। पूर्व सुपरस्टार ने बताया,

मैंने कहा मुझे खेद है। ऐसा दोबारा नहीं होगा। रैंडी ऑर्टन ने भी कहा कि चीजें होती रहती हैं। एक लाइव इवेंट से पहले रोमन से मेरी मुलाकात हुई। मैंने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने नज़रअंदाज कर दिया। ये बहुत अजीब था। उन्होंने मेरी बात कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन थोड़ा आगे जाने के बाद उन्होंने मेरे लिए कुछ अपशब्दों का प्रयोग किया था।

youtube-cover
Ad

WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने मचाया बवाल

रोमन रेंस ने हाल ही में WWE SummerSlam में वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। उनकी वजह से कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सिकोआ के खिलाफ रिटेन करने में सफल रहे। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी रेंस ने सोलो और उनके साथियों को निशाना बनाया था। उनका तगड़ा एक्शन देखकर सभी हैरान रह गए थे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications