पूर्व WWE Superstar के खिलाफ मैच के दौरान फेमस रेसलर की गर्दन टूटने से बची, देखें वीडियो

Ujjaval
पूर्व WWE सुपरस्टार मैट रिडल के मैच में हुआ बहुत बड़ा बोच
पूर्व WWE सुपरस्टार मैट रिडल के मैच में हुआ बहुत बड़ा बोच

Matt Riddle: पूर्व WWE सुपरस्टार मैट रिडल (Matt Riddle) और कलिस्टो (Kalisto) का एक मैच काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। एक क्लिप काफी तेजी से वायरल हो रही है, जहां कलिस्टो अपनी गर्दन के बल लैंड करते हैं और यह देखकर हर कोई थोड़ा चिंतित नज़र आ रहा है।

Ad

हाल ही में मैट रिडल ने एक इंडिपेंडेंट इवेंट के दौरान कलिस्टो का सामना किया। इसी बीच एक मौके पर काफी बड़ा बोच देखने को मिला और यहां कलिस्टो की लैंडिंग गलत तरीके से हो गई। मुकाबले के दौरान पूर्व NXT टैग टीम चैंपियन ने कलिस्टो के मूव को काउंटर करते हुए उन्हें कंधों पर उठाया।

वो लूचाडोर स्टार को पीछे पटकना चाहते थे। इसी बीच कलिस्टो की लैंडिंग काफी ज्यादा खराब रही और वो गर्दन के बल गिर गए। वो काफी ज्यादा दर्द में नज़र आए और इसी बीच बोच देखकर फैंस साफ तौर पर दंग रह गए। कलिस्टो की गर्दन टूटने से बची।

आप नीचे इस बोच की पूरी क्लिप देख सकते हैं:

Ad

WWE सुपरस्टार मैट रिडल का आखिरी मैच कब आया था और वो कब रिलीज किए गए थे?

मैट रिडल WWE के मेन रोस्टर का काफी अहम हिस्सा थे। इसी बीच उन्होंने रैंडी ऑर्टन के साथ मिलकर Raw टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया था और वो एक समय पर यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी रहे थे। रिडल काफी बार विवादों का हिस्सा बने। उनकी आखिरी अपीयरेंस हैदराबाद, इंडिया में हुए Superstar Spectacle लाइव इवेंट के दौरान आई थी

मैट रिडल बाद में जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विवादित घटना का हिस्सा बने और यहां वो नशे की हालत में थे। WWE ने इसके बाद रिडल को 22 सितंबर 2023 को रिलीज कर दिया। पूर्व यूएस चैंपियन ने खुद सोशल मीडिया पर आकर इस बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद मैट ने कई अन्य रेसलिंग प्रमोशन्स में काम किया।

वो MLW और NJPW जैसे लोकप्रिय प्रमोशन्स का हिस्सा बने हैं। इसी बीच उन्होंने कई छोटे-छोटे इंडिपेंडेंट प्रमोशन्स में काम करना भी जारी रखा है। रिडल WWE से जाने के बाद अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा का विषय रहे हैं। उनकी कंपनी में वापसी के चांस काफी कम हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications