WrestleMania 41 में फैंस के चहेते स्टार बनेंगे विलेन? पूर्व WWE रेसलर ने किया चौंकाने वाला दावा

WWE, WrestleMania 41, Rhea Ripley, Bianca Belair, Iyo Sky,
रिया रिप्ली हील बनने पर काफी खतरनाक हो जाती हैं (Photo: WWE.com)

Top WWE Star Can Turn Heel: WWE सुपरस्टार्स मौजूदा समय में WrestleMania 41 की तैयारियों में व्यस्त हैं। बता दें, Raw की तरफ से बुक हुए एक बड़े टाइटल मुकाबले में बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। यह मुकाबला कोई और नहीं बल्कि बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) vs इयो स्काई का विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच है। रिया रिप्ली (Rhea Ripley) भी इस स्टोरीलाइन का हिस्सा बनी हुई हैं। पूर्व WWE रेसलर एडन इंग्लिश उर्फ मैथ्यू रेवोल्ड की माने तो रिप्ली को मुकाबले में शामिल करके ट्रिपल थ्रेट बनाया जा सकता है।

Ad

यही नहीं, एडन ने चौंकाने वाला दावा किया कि WrestleMania 41 में होने वाले इस विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में फैंस के चहेते स्टार विलेन बन सकते हैं। रिया रिप्ली को इस साल ग्रैंडेस्ट शो पर Elimination Chamber विजेता बियांका ब्लेयर के खिलाफ विमेंस वर्ल्ड टाइटल डिफेंड करना था। हालांकि, रिया Raw के एक एपिसोड में इयो स्काई के हाथों अपना टाइटल हार गई थीं। रिप्ली को रेड ब्रांड के आखिरी शो में टाइटल रीमैच जरूर मिला था लेकिन मुकाबले में रेफरी के रूप में मौजूदा बियांका ने इसका डबल DQ से अंत करा दिया था।

एडन इंग्लिश ने हाल ही में Rebooked Wrestling पॉडकास्ट पर रिया रिप्ली, बियांका ब्लेयर और इयो स्काई की राइवलरी के बारे में बात की। एडन का मानना है कि रिया को WrestleMania 41 में विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होने वाले बियांका vs इयो मैच में शामिल करके इसे ट्रिपल थ्रेट बनाया जा सकता है। इंग्लिश ने यह भी दावा किया कि रिप्ली मुकाबले के दौरान हील टर्न ले सकती हैं। एडन इंग्लिश ने कहा,

"मुझे लगता है कि WrestleMania 41 में रिया रिप्ली का बड़ा हील टर्न हो सकता है। मुझे ऐसा महसूस हो रहा है।"
youtube-cover
Ad

रिया रिप्ली ने WWE Raw के आखिरी एपिसोड में हील टर्न लेने के संकेत दिए थे

रिया रिप्ली Raw के आखिरी एपिसोड में हुए विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच का डबल DQ से अंत होने से बिल्कुल भी खुश नहीं थीं। इसके बाद रिया ने बियांका ब्लेयर और इयो स्काई दोनों पर अटैक करते हुए उन्हें रिप्टाइड दे दिया था। यही नहीं, रिप्ली ने बियांका को सेकेंड रोप से भी रिप्टाइड हिट करते हुए उनकी हालत खराब कर दी थी। इस दौरान मामी पुराने खतरनाक रूप में दिखाई दी थीं और ऐसा लग रहा है कि उनका हील टर्न ज्यादा दूर नहीं है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications