"टाइटल का कोई महत्व नहीं था"- WWE Crown Jewel में Roman Reigns vs Logan Paul मैच को लेकर पूर्व चैंपियन का बयान

Pankaj
WWE Crown Jewel 2022 में हुए मैच को लेकर आया बयान
WWE Crown Jewel 2022 में हुए मैच को लेकर आया बयान

Rene Dupree: WWE Crown Jewel 2022 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और लोगन पॉल (Logan Paul) के बीच शानदार मुकाबला हुआ था। पूर्व WWE सुपरस्टार और चैंपियन रेने डुप्री (Rene Dupree) ने अब इस मैच को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगन की इस मैच में हार हो गई थी लेकिन उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था। कई बार तो लगा कि रेंस अपना टाइटल हार जाएंगे लेकिन उनके भाइयों ने उन्हें बचा लिया।

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार रेने डुप्री की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

इस मैच में The Bloodline के अन्य सदस्य द उसोज और सोलो सिकोआ भी आए। लोगन पॉल का साथ उनके भाई जेक पॉल ने दिया। Cafe de Rene यूट्यूब चैनल पर रेने डुप्री ने इस मैच को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा,

मुझे लगता है इस मैच में टाइटल का कोई महत्व नहीं था। ये लोग बस शो को हेडलाइन करना चाह रहे थे। WrestleMania 11 को आप देख लीजिए। असली मेन इवेंट वहां पर हुआ था। सभी लोग आकर्षित हो गए थे। हालांकि इस बार जो हुआ वो पहली बार नहीं हुआ है। WWE अब रेसलिंग को सेलिब्रिटी के जरिए बिल्ड कर रहा है।

youtube-cover
Ad

लोगन पॉल ने उम्मीद से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन इस मैच में किया था। रिपोर्ट के मुताबिक बैकस्टेज उनके लिए सभी ने तालियां बजाई थी। खुद ट्रिपल एच ने उनकी तारीफ की थी। रोमन रेंस इस मैच में ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। लोगन ने शुरूआत से ही उनके ऊपर अटैक करना शुरू कर दिया था। रेंस ने पहले पॉल को हल्के में लिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया।

द उसोज और सोलो सिकोआ के आने से रेंस को फायदा हुआ। टाइटल रिटेन करने के बाद रेंस बहुत भावुक भी हो गए थे। वो पॉल हेमन के गले लग गए थे। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू भी निकले। फैंस ने पिछले तीन साल में शायद उन्हें ऐसे पहली बार देखा होगा। अब देखना होगा कि WWE का रोमन रेंस और लोगन पॉल के लिए आगे क्या प्लान रहेगा। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में कई चीजें क्लियर हो जाएंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications