6 महीने पहले रेसलिंग से रिटायरमेंट लेने वाले पूर्व WWE सुपरस्टार ने अपनी फीजिक से ढाया कहर, छोटी दाढ़ी मूंछ में पहचानना हुआ मुश्किल

WWE
WWE ने इस स्टार को पिछले साल रिलीज कर दिया था (Photo: WWE.com)

Rick Boogs Post Workout Video: साल 2024 की शुरूआत में पूर्व WWE सुपरस्टार रिक बूग्स (Rick Boogs) ने रिटायरमेंट का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था। मौजूदा समय में वो सोशल मीडिया पर अपना ज्यादा समय गुजारते हैं। उन्होंने इस बार वर्कआउट का एक शानदार वीडियो पोस्ट किया है। वो अपने नए लुक में कहर ढा रहे हैं।

रिक बूग्स ने WWE में साल 2017 से 2023 तक काम किया था। पिछले साल सितंबर में WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया था। मेन रोस्टर में शिंस्के नाकामुरा के साथ उन्होंने काम किया था और फैंस के बीच कुछ समय के लिए वो काफी फेमस हुए। WrestleMania 38 में SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप मैच का हिस्सा बूग्स रहे थे। हालांकि, मैच के दौरान उन्हें खतरनाक चोट लग गई थी।

रिटायरमेंट के छह महीने बाद बूग्स ने अपनी मूंछें भी हटा ली हैं। अब वो पहचाने भी नहीं जा रहे हैं। जिम में इस समय वो ज्यादा समय व्यतीत कर रहे हैं। उनकी फीजिक पहले से ज्यादा शानदार लग रही है। आप उनके वर्कआउट का वीडियो नीचे देख सकते हैं।

साल 2022 में WWE में हेड ऑफ क्रिएटिव का पदभार ट्रिपल एच ने संभाला। इसके बाद बूग्स का करियर खत्म हो गया। क्रिस वैन विलीट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इसका आरोप द गेम के ऊपर लगाया था।

WWE SummerSlam 2023 के बाद रिक बूग्स ने कोई मैच नहीं लड़ा

बूग्स ने SummerSlam 2023 में WWE में अपना अंतिम मैच लड़ा था। वो बैटल रॉयल मैच का हिस्सा थे। रिक को मेन रोस्टर में फैंस ने बहुत पसंद किया था। उनको देखकर लगता था कि आगे जाकर कमाल का काम करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

सबसे बड़ी बात है कि बूग्स अब रेसलिंग की दुनिया में दोबारा कदम नहीं रखना चाहते हैं। क्रिस वैन विलीट को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने साफतौर पर कह दिया था कि उनकी वापसी का अब कोई इरादा नहीं है।

बूग्स अभी सिर्फ 36 साल के हैं। वो रिंग में आगे भी वापसी कर सकते हैं। WWE के अलावा किसी अन्य कंपनी में भी वो अपने करियर को आगे बढ़ा सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये उनके फैंस के लिए अच्छी खबर होगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications