Brock Lesnar के दोस्त ने चौंकाते हुए AEW में किया डेब्यू, पिछले साल WWE से हुई थी छुट्टी

WWE
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर आई अहम जानकारी (Photo: WWE.com)

Shelton Benjamin Makes AEW Debut: WWE ने पिछले कुछ सालों में कई सुपरस्टार्स को रिलीज किया है। इनमें से कुछ AEW में डेब्यू कर चुके हैं और अब लिस्ट में एक और दिग्गज का नाम जुड़ गया है। AEW Dynamite के लेटेस्ट एपिसोड में शेल्टन बैंजामिन (Shelton Benjamin) ने सभी को चौंकाकर डेब्यू किया। वैसे उन्हें लेकर अटकलें पहले से लगाई जा रही थी लेकिन अब पक्का हो गया है कि वो टोनी खान के प्रमोशन के साथ अपने करियर को आगे बढ़ाएंगे। बैंजामिन को पिछले साल 21 सितंबर को WWE ने रिलीज किया था। उन्होंने WWE में लंबे समय तक काम किया था।

रेसलिंग की दुनिया में बैंजामिन का बहुत बड़ा नाम है। अनुभव के मामले में वो कई दिग्गजों को पीछे छोड़ते हैं। WWE में पहले उन्होंने साल 2000 से 2010 तक काम किया था। इसके बाद फिर साल 2017 से 2023 तक अपना जलवा दिखाया। इसके अलावा वो NJPW में भी काम कर चुके हैं। आपको बता दें बैंजामिन और WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर रियल लाइफ में बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने 1990 के दशक के अंत में मिनेसोटा विश्वविद्यालय के लिए साथ में रेसलिंग शुरू की थी।

कुछ समय पहले MVP ने भी AEW में डेब्यू किया था। इस हफ्ते उनकी बैकस्टेज प्रिंस नाना के साथ बहस हुई। इसी बीच शेल्टन बैंजामिन का डेब्यू हुआ। वो अब MVP के साथ आगे काम करते हुए फैंस को नज़र आएंगे। शेल्टन इस बार नए अंदाज में दिखे।

WWE में द हर्ट बिजनेस ने किया था अच्छा काम

49 साल के शेल्टन बैंजामिन और MVP WWE में भी साथ में काम कर चुके हैं। साल 2020 में MVP ने द हर्ट बिजनेस ग्रुप का निर्माण किया था। इस फैक्शन में उनके अलावा शेल्टन, बॉबी लैश्ले और सेड्रिक एलेक्जेंडर शामिल थे। इन सभी स्टार्स को उस दौरान अच्छी सफलता मिली थी। बॉबी लैश्ले भी अब WWE का हिस्सा नहीं हैं। वो भी AEW में जाकर MVP और शेल्टन के साथ जुड़ सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये इन सभी के करियर के लिए अच्छी बात होगी। फिलहाल देखना होगा कि बैंजामिन का करियर ऑल एलीट रेसलिंग में आगे कैसा रहता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications