WWE में दोस्त को धोखा देने वाले रेसलर ने लिया संन्यास, 34 साल की उम्र में चौंकाने वाला फैसला

WWE
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर (Photo: WWE.com)

Former WWE Star Announces Retirement: पूर्व WWE सुपरस्टार टकर (Tucker) ने अपने प्रोफेशनल रेसलिंग करियर को लेकर बहुत बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने 34 साल की उम्र में रिटायरमेंट का ऐलान कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने आखिरी मैच के लगभग डेढ़ साल बाद ये फैसला लिया है। Sportskeeda Wrestling के डॉक्टर क्रिस फेदरस्टोन ने हैवी मशीनरी के पूर्व सदस्य से बात करने के बाद ये खबर दी। उन्होंने ये भी बताया कि टकर मौजूदा समय में हाईस्कूल रेसलिंग कोच के रूप में नौकरी और अपने दो बच्चों की परवरिश पर फोकस कर रहे हैं।

Ad

टकर को ज्यादातर ओटिस के साथ हैवी मशीनरी टैग टीम के लिए जाना जाता था। जब दोनों अलग हुए तो फिर टकर का करियर धड़ाम से नीचे आ गया। टकर ने ओटिस को धोखा दे दिया था। सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में फिर उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई। वो बस 24/7 चैंपियनशिप ही जीत पाए। WWE ने अप्रैल, 2021 में टकर को लेकर बड़ा फैसला लिया था। कंपनी ने उन्हें रिलीज कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने असली नाम लेवी कूपर के तहत DEFY रेसलिंग के लिए कुछ मुकाबले लड़े। उनकी अंतिम रिंग आउटिंग 24 जून, 2023 को हुई। इसके बाद उन्होंने रिंग में कभी कदम नहीं रखा।

खैर डॉक्टर क्रिस फेदरस्टोन ने टकर को लेकर बड़ी जानकारी देते हुए कहा,

मैंने अभी हैवी मशीनरी के पूर्व सदस्य टकर से बात की। उन्होंंने बताया कि वो प्रोफेशनल रेसलिंग से रिटायरमेंट ले चुके हैं। वो मौजूदा समय में एक हाईस्कूल रेसलिंग कोच के रूप में काम कर रहे हैं। साथ ही साथ अपने दो बच्चों की परवरिश में लगे हैं। उन्हें मेरी तरफ से आगे के लिए शुभकामनाएं।
Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार टकर ने दिया था दिल छू देने वाला संदेश

WWE से रिलीज होने के बाद टकर काफी दुखी हुए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर 1:45 मिनट का वीडियो पोस्ट कर भावुक संदेश दिया था। उन्होंने WWE में जिन रेसलर्स के साथ काम किया था उन्हें धन्यवाद कहा। साथ ही साथ मैनेजमेंट का भी आभार व्यक्त किया था। टकर ने इस दौरान आगे जाकर अच्छा काम करने की बात कही थी। हालांकि, वो अपने रेसलिंग करियर को अच्छा बनाने में नाकाम रहे। उन्होंने बहुत जल्दी संन्यास लेने का फैसला कर लिया। इतनी कम उम्र में उनके करियर का दुखद अंत होने से जरूर फैंस भी निराश हुए होंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications