Veer Mahaan Become Devoted Disciple: WWE ने खूंखार भारतीय रेसलर वीर महान (Veer Mahaan) को अप्रैल 2024 में कंपनी से बाहर का रास्ता दिखाया था। उस वक्त वीर के साथ-साथ जिंदर महल और सांगा को भी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी से रिलीज कर दिया गया था। जिंदर ने WWE द्वारा रिलीज किए जाने के बाद इंडिपेंडेट सर्किट में काम करना शुरू कर दिया है। हालांकि, वीर महान उर्फ रिंकू राजपूत ने सबसे बड़ी कंपनी में करियर खत्म होने के बाद एक भी मैच नहीं लड़ा है। खूंखार भारतीय रेसलर WWE छोड़ने के बाद अध्यात्म का दामन थामते हुए बड़े संत के सेवक बन चुके हैं और वो हाल ही में वृंदावन की गलियों में घूमते नज़र आए।बता दें, वीर महान मौजूदा समय में संत प्रेमानंद जी महाराज के सेवक बन चुके हैं। वीर की हाल ही में वृंदावन से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वो इस वीडियो में बाकी भक्तों की तरह कार के पास खड़े होकर प्रेमानंद जी महाराज के आने का इंतजार करते हुए दिखाई दिए। वीर महान ने खुद कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर यह चीज साफ की थी कि वो प्रेमानंद जी महाराज के शरण में जा चुके हैं। वीर ने कहा,"धन, संपत्ति और भौतिक चीजें जीवन में सुखद हो सकती हैं लेकिन असली अमीरी वह है जो कि आत्मा की शांति और सच्चे ज्ञान से मिलती है। गुरुदेव श्री प्रेमानंद जी महाराज के शरण में जाना आत्मिक विकास, सच्चे सुख और स्थायी संतोष का मार्ग है। श्री हरिवंश।"आप नीचे वीर महान का वीडियो देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram Postवीर महान को WWE में साधारण बुकिंग दी गई थीविंस मैकमैहन ने WWE में वीर महान को खूंखार रेसलर के रूप में जरूर पेश किया था। हालांकि, वीर को खतरनाक दिखाने के लिए उनका लंबे समय तक लोकल टैलेंट्स के खिलाफ लगातार मैच कराया गया। इससे भारतीय रेसलर खतरनाक जरूर नज़र आए लेकिन उन्हें इसका ज्यादा फायदा नहीं हुआ। बता दें, वीर महान को सिंगल्स मैचों में बड़े रेसलर्स का सामना करने का मौका ही नहीं मिला और इस वजह से वो अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। वीर WWE में अंतिम समय में जिंदर महल और सांगा के साथ इंडस शेर नाम के फैक्शन के रूप में काम करते हुए दिखाई दिए थे लेकिन इस ग्रुप को कमजोर दिखाया गया था। View this post on Instagram Instagram Post