WWE में अपने खतरनाक अंदाज के लिए फेमस Brock Lesnar असल जीवन में काफी अच्छे व्यक्ति हैं, पूर्व विरोधी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Ujjaval
पूर्व WWE सुपरस्टार ने ब्रॉक लैसनर की जमकर तारीफ की
पूर्व WWE सुपरस्टार ने ब्रॉक लैसनर की जमकर तारीफ की

Brock Lesnar: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) हमेशा से अपने खतरनाक रूप के लिए जाने जाते हैं। अब पूर्व WWE सुपरस्टार ज़ैक गोवेन (Zach Gowen) ने खुलासा करते हुए बताया कि द बीस्ट असल जीवन में ऐसे नहीं हैं। ब्रॉक लैसनर और ज़ैक गोवेन के बीच काफी यादगार स्टोरीलाइन देखने को मिली है।

Insight with Chris Van Vliet शो पर गोवेन नज़र आए। उन्होंने यहां लैसनर की जमकर तारीफ की और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा,

"वो (ब्रॉक लैसनर) मेरे साथ कैमरे पर अच्छा बर्ताव नहीं कर रहे थे। कैमरे के पीछे वो अच्छे व्यक्ति हैं। मैं ब्रॉक लैसनर को काफी ज्यादा पसंद करता हूं। वो एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके साथ मेरी बहुत बनती है। वो काफी सम्मान दिखाते हैं और हमेशा अच्छा काम करते हैं। मैं सिर्फ यही कहना चाहूंगा।"

ज़ैक गोवेन ने आगे बताया,

"उनके (ब्रॉक लैसनर) मन में कुछ नहीं था और वो सेल्समैन जैसी बातें भी नहीं करते थे कि, मैं आपसे यहां हाथ मिलाकर अच्छा बनूंगा और बाद में पीछे से आपके ऊपर वार करूंगा। उनका स्वभाव ऐसा था कि जो वो दिखते थे, वो वैसे ही असल जीवन में भी थे। इस तरह के लोगों के साथ मैं अच्छी तरह घुल-मिल पाता हूं। यह चीज़ सिर्फ रेसलिंग ही नहीं बल्कि असल जीवन के लिए भी है।"

WWE द्वारा Brock Lesnar और Zach Gowen के ऐतिहासिक स्पॉट को शुरुआत में प्लान नहीं किया गया था

4 सितंबर 2003 को SmackDown में बैकस्टेज ब्रॉक लैसनर ने व्हीलचेयर पर मौजूद गोवेन को सीढ़ियों से नीचे फेंक दिया था। इसी स्पॉट को लेकर Insight with Chris Van Vliet शो पर ही उन्होंने बात की। ज़ैक ने बताया कि यह असली प्लान्स नहीं थे।

"आपने व्हीलचेयर स्पॉट के बारे में सुना होगा, पहले यह स्पॉट प्लान नहीं किया गया था। ओरिजिनल आईडिया कुछ और था। मुझे नहीं पता कि हमने इस बारे में बात की है, या नहीं। असली आईडिया यह था कि ब्रॉक लैसनर मुझे SmackDown फिस्ट (स्टेज पर बने डिजाइन) के ऊपर से F5 देंगे।"

youtube-cover

साफ तौर पर इस स्पॉट में काफी ज्यादा जोखिम था। ज़ैक ने यह भी बताया कि WWE के पास SmackDown फिस्ट के ऊपर जाने का कोई रास्ता भी नहीं था। इसी कारण प्लान्स बदले गए।

Quick Links

App download animated image Get the free App now