Bollywood Boyz Gets Surprise From Father: भारतीय मूल के पूर्व WWE सुपरस्टार्स बॉलीवुड बॉयज ने हाल ही में सोशल मीडिया पर खास पोस्ट करते हुए उन्हें मिले सरप्राइज के बारे में बताया। इसके साथ ही उन्होंने अपना फ्यूचर प्लान बताते हुए वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप जीतने के इरादे जाहिर किए। बता दें, बॉलीवुड बॉयज (गर्व सिहरा और हर्व सिहरा) को WWE में सिंह ब्रदर्स के नाम से जाना जाता था। इन दोनों सुपरस्टार्स ने मेन रोस्टर में काफी लंबे समय तक जिंदर महल (Jinder Mahal) के साथ काम किया था।यह टीम साल 2019 में 24/7 चैंपियनशिप स्टोरीलाइन का हिस्सा भी बनी थी और ये दोनों इस टाइटल को जीतने में कामयाब रहे थे। बॉलीवुड बॉयज के पिता ने 24/7 टाइटल की रेप्लिका को फ्रेम कराते हुए उन दोनों को सरप्राइज दिया है। बॉलीवुड बॉयज ने हाल ही में एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उनके पिता फ्रेम किए गए 24/7 टाइटल के साथ नज़र आ रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा,"आज खास दिन था। यह चीज़ किसी से छुपी नहीं है कि हम भविष्य में वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप जीतना चाहते हैं। यह मायने नहीं रखता है कि हम इस टाइटल को कहां जीतेंगे। हमने हर दिन, हर शो, हर महीने इसे संभव बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। हम 20 सालों से मेहनत कर रहे हैं। हमें WWE छोड़े 3 साल से ज्यादा समय हो चुका है और हम अब भी हर मैच में पूरी जान झोंक देते हैं। आज हमारे पिता फ्रेम किए गए 24/7 टाइटल्स के साथ नज़र आए और हम इसे दीवार पर टांगने के लिए तैयार हैं। यह एक सरप्राइज था। हमारे पिता पंजाबी में कहते हैं, जल्द ही हम टैग टीम टाइटल्स फ्रेम कराए। छोटे पलों को सेलिब्रेट करें। सपने इस चीज़ के बने होते हैं।" View this post on Instagram Instagram Postबॉलीवुड बॉयज ने WWE में अपना आखिरी मैच कब लड़ा था?बॉलीवुड बॉयज WWE में जिंदर महल से अलग होने के बाद अपने आखिरी समय में 205 Live में कम्पीट करते हुए दिखाई दिए थे। बॉलीवुड बॉयज ने 18 मई 2021 को 205 Live में अगस्त ग्रे और इकेमैन जीरो का सामना किया था। ग्रे और जीरो इस टैग टीम मुकाबले को जीतने में कामयाब रहे थे। वहीं, बॉलीवुड बॉयज के गर्व सिहरा को 8 जून 2021 को हुए मैच में ग्रेसन वॉलर के खिलाफ हार मिली थी। View this post on Instagram Instagram Post