WWE से निकाले गए 3 सुपरस्टार्स ने इस कंपनी में डेब्यू कर मचाई सनसनी, फैंस को बड़ा तोहफा देकर भरी हुंकार

WWE
पूर्व सुपरस्टार्स को लेकर अहम खबर (Photo: WWE.com)

Former WWE Stars Makes TNA Debut: WWE यूनिवर्स के लिए अहम खबर सामने आ रही है। WWE के तीन पूर्व सुपरस्टार्स ने TNA में धमाकेदार डेब्यू कर सनसनी फैला दी है। इलायस (Elias) और पूर्व WWE टैग टीम चैंपियंस द कोलंस (प्रिमो और एपिको) ने रेसलिंग की दुनिया में अपना अलग रास्ता चुन लिया है। इनकी एंट्री देखकर सभी खुश हुए। खासतौर पर इलायस का इंतजार सभी रेसलिंग फैंस लंबे समय से कर रहे थे। वो अब इलिजा नाम से काम करेंगे।

Ad
Ad

इलायस और द कोलंस ने TNA के साथ ऑफिशियल तौर पर कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इस चीज की अफवाहें वैसे पहले से आ रही थीं। TNA का शो इस हफ्ते जबरदस्त रहा। वर्ल्ड चैंपियन जो हेंड्री द्वारा एनकोर कॉन्सर्ट आयोजन किया गया। हालांकि, चीजें उनके अनुसार नहीं गईं। इलायस और कोलंस ने दखलअंदाजी की। इलायस तो अपने गिटार के साथ नज़र आए और उन्होंने गाने के रूप में एक प्रोमो भी दिया।

इलायस का WWE रन कैसा रहा था?

WWE में 2014 से 2023 तक इलायस ने काम किया था। उनके गिटार के साथ अलग अंदाज में एंट्री को फैंस खूब पसंद करते थे। हालांकि, कंपनी द्वारा कभी उन्हें बड़ा पुश नहीं दिया गया। NXT में उनका प्रदर्शन बेहतर रहा था। 2017 में उन्होंने मेन रोस्टर में एंट्री की थी। इसके बाद लगातार उनके कैरेक्टर में भी बदलाव किया गया। दिग्गजों के साथ उनके सैगमेंट भी हुए।

WWE यूनिवर्स द्वारा कई बार इलायस को पुश देने की मांग उठाई गई। कंपनी ने कुछ मौकों पर ऐसा किया भी लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने हमेशा मिड-कार्ड में ही प्रदर्शन दिखाया। अपने खास म्यूजिक को लेकर उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली लेकिन इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया। 2023 में उन्हें कंपनी से निकाल दिया गया था। वैसे अब देखना होगा कि उनका TNA में करियर कैसा रहता है। उम्मीद है कि वो वहां पर अच्छा काम कर आगे बढ़ेंगे।

प्रिमो और एपिको ने भी टैग टीम के रूप में WWE में अच्छा काम किया था। इन्होंने 2011 से 2013 के बीच में कंपनी में खूब वाहवाही लूटी और टैग टीम चैंपियन भी बने। लंबे समय तक काम करने के बाद 2020 में इन्हें रिलीज कर दिया गया था। खैर अब इनका एक्शन TNA में देखने को मिलेगा, जहां पर उन्हें अच्छी सफलता मिल सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications