WWE द्वारा पिछले साल निकाले गए दो Superstars ने उठाया बड़ा कदम, विरोधी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करके चौंकाया

Ujjaval
पूर्व WWE स्टार ने उठाया बड़ा कदम (Photo: WWE.com)
पूर्व WWE स्टार्स ने उठाया बड़ा कदम (Photo: WWE.com)

Former WWE Stars Mansoor & Mace Signed With AEW: WWE द्वारा हर साल कई स्टार्स को रिलीज किया जाता है। इसी बीच स्टार्स इंडिपेंडेंट सर्किट या AEW में कदम रखते हैं। अब पिछले साल रिलीज होने के कारण WWE को अलविदा कहने वाले कुछ स्टार्स ने टोनी खान (Tony Khan) के प्रमोशन के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।

Ad

Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पूर्व WWE सुपरस्टार्स मेस और मंसूर ने अब AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। AEW असल में ROH की पैरेंट कंपनी है। इसके तहत वो AEW या Ring of Honor में काम करते हुए नज़र आ सकते हैं। दोनों को WWE द्वारा पिछले साल रिलीज किया गया था और अब वो विरोधी कंपनी में जाकर जरूर धमाल मचाने की कोशिश करेंगे।

Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार मंसूर ने AEW रेसलर पर साधा निशाना

AEW स्टार मैक्स कास्टर अमूमन काफी चर्चा का विषय रहते हैं। वो रिंग में एंट्रेंस के दौरान रैप करते हैं और कई फैंस इसी वजह से उन्हें पसंद भी करते हैं। थोड़े समय पहले मैक्स ने सोशल मीडिया पर आकर मंसूर और मेस के AEW/Ring of Honor के साथ साइन करने की खबर पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि वो इन दोनों को अपनी कंपनी में नहीं चाहते हैं।

मंसूर को यह चीज़ पसंद नहीं आई और उन्होंने मैक्स कास्टर को मुंहतोड़ जवाब देकर उनपर निशाना साधा। उन्होंने मैक्स की तरह ही रैप करते हुए वीडियो डाली। इसमें उन्होंने कास्टर के लगातार एंट्रेंस के दौरान रैप की लाइंस भूलने को लेकर बात की और उनका मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा,

"हम (मंसूर और मेस) कास्टर की जगह ले रहे हैं। मैं उनके गुस्से का कारण समझ सकता हूं। जिस तरह वो एंट्रेंस के दौरान अपनी Rhymes भूल जाते हैं, उसी तरह उन्हें भी भूला दिया जाएगा।"

आप नीचे मंसूर की यह वीडियो देख सकते हैं:

WWE द्वारा मंसूर और मेस को सितंबर 2023 में रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद से वो इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम करते हुए नज़र आए हैं। देखना होगा कि वो टोनी खान के ROH और AEW में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications