MVP: पूर्व WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन MVP ने प्रोफेशनल रेसलिंग में रहते हुए अपना काफी बड़ा नाम बनाया है। WWE में वापसी के बाद से MVP ज्यादातर मौकों पर मैनेजर के तौर पर नज़र आए हैं और अभी वो ओमोस के साथ काम कर रहे हैं। MVP ने हाल ही में अपना एक नया लुक जारी किया। इसपर फैंस और कुछ सुपरस्टार्स की भी शानदार प्रतिक्रियाएं सामने आई। MVP ने थोड़े समय पहले ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की एक फोटो पोस्ट की। इस सेल्फी में वो एकदम अलग दिख रहे हैं। उन्होंने अपनी बियर्ड को शेव कर लिया और इसी कारण वो पहचान में नहीं आ रहे हैं। MVP ने फोटो पोस्ट करके फैंस को चौंका दिया। वो खुद भी खुद को नहीं पहचान पा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "नया चेहरा, यह कौन है?"आप नीचे MVP द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram PostMVP की इस पोस्ट पर ढेरों फैंस ने कमेंट किए। इसी बीच कुछ मौजूदा और पूर्व WWE सुपरस्टार्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई। नटालिया ने बताया कि MVP पर यह लुक अच्छा लग रहा है। इसी बीच पूर्व WWE रेसलर गैल किम ने इस लुक को बेबीफेस कैरेक्टर पर सूट करने लायक बताया। पूर्व AEW रेसलर जोई जनेला और Raw सुपरस्टार आर-ट्रुथ की भी प्रतिक्रिया जबरदस्त रही। रेसलिंग दिग्गज ब्लू मिनी ने MVP के नए लुक की तारीफ की। आप नीचे स्क्रीनशॉट में MVP की पोस्ट पर आए कुछ बेहतरीन रिएक्शन देख सकते हैं:MVP की पोस्ट पर कमेंट्स पूर्व WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन MVP का आखिरी मैच कब आया था?MVP ने रिंग में नज़र आना बेहद कम कर दिया है। वो 2023 और 2024 में इन-रिंग एक्शन से पूरी तरह दूर रहे हैं। उनका आखिरी मुकाबला 18 जुलाई 2022 को Raw के एक एपिसोड में आया था। इस शो में उन्होंने ओमोस के साथ टीम बनाकर काम किया था। इन दोनों का सामना स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स से देखने को मिला था। इस मुकाबले का अंत DQ द्वारा हुआ था और यहां MVP की टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से MVP सिर्फ ओमोस के मैनेजर के तौर पर नज़र आए हैं। देखना होगा कि उनकी रिंग में वापसी कब होती है।