लंबे समय से बाहर चल रहे पूर्व चैंपियन ने WWE में वापसी के दिए संकेत, भेजा मैसेज

WWE में जल्द वापस नज़र आएंगी एलेक्सा ब्लिस (Photo: WWE.com)
WWE में जल्द वापस नज़र आएंगी एलेक्सा ब्लिस? (Photo: WWE.com)

WWE Superstar Alexa Bliss hints possible return: WWE की पांच बार की विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) ने वापसी का संकेत देते हुए संदेश भेजा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक रिस्पॉन्स में एलेक्सा ने फैंस से पूछा कि क्या वह तैयार हैं। WWE Royal Rumble 2023 में आखिरी बार नजर आईं एलेक्सा ने मैटरनिटी लीव के चलते रिंग और कंपनी से दूरी बना ली थी।

Ad

उन्होंने इस दौरान अपनी बेटी को जन्म दिया था। एलेक्सा ब्लिस ने 2013 में WWE के साथ साइन किया था। वह 2016 में मेन रोस्टर का हिस्सा बन गई थीं। इसके बाद उन्होंने WWE SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को दो बार तथा Raw विमेंस चैंपियनशिप को तीन बार जीता है। एलेक्सा का करियर बेहद रोमांचक रहा है क्योंकि WWE में आने से पहले उनके पास रेसलिंग का कोई अनुभव नहीं था। वह पहले चीयरलीडिंग करती थीं। एलेक्सा ने अपनी वापसी के संकेत के तहत सोशल मीडिया पर पोस्ट किया,

"क्या आप इसके लिए तैयार हैं?"

आप उनका सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

एलेक्सा के करियर में बड़े बदलाव आए हैं क्योंकि वह पहले NXT में बडी मर्फी और वेस्ली ब्लैक के साथ काम करती थीं। उन्होंने मेन रोस्टर में अधिकतर समय एक सिंगल्स रन ही रखा है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि वह वापसी करने पर क्या धमाल करती हैं।

WWE में एलेक्सा ब्लिस की आखिरी स्टोरी किसके साथ थी?

WWE में एलेक्सा ब्लिस आखिरी बार Raw विमेंस चैंपियनशिप को पाने का प्रयास कर रही थीं। उस समय यह चैंपियनशिप बियांका ब्लेयर के पास थी। 2 जनवरी 2023 को हुए Raw एपिसोड में वह बियांका से विमेंस चैंपियनशिप के लिए एक मुकाबले का हिस्सा थीं, जब रिंगसाइड बैठे लोगों के अंकल हाउडी मास्क से वह डिस्ट्रैक्ट हो गई थीं।

इसके बाद इनका मैच Royal Rumble 2023 में बुक किया गया था, जहां पर ब्लिस इसको जीतने में नाकामयाब रही थीं। इसके बाद से उन्हें टीवी पर किसी मैच में एक्शन करते हुए नहीं देखा गया है। अब उनके ऐसे टीज के बाद देखना होगा कि वह कब वापस आती हैं और किसके साथ अपनी स्टोरी शुरू करती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications