WWE: WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस कई महीनों से रिंग में मैच लड़ती हुई दिखाई नहीं दी हैं क्योंकि उन्होंने इसी साल मई में अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। अब ब्लिस के पति रायन कैबरेरा ने सोशल मीडिया पर एक खुशखबरी देते हुए बताया है कि उनके घर एक नन्ही बेटी ने जन्म लिया है।
रायन कैबरेरा ने इंस्टाग्राम पर दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक बेटी का पिता बनने पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और उसे एक बेबी बास्केट में लिटा कर घर में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के अंत में बच्ची का वजन भी बताया गया जैसे वो कोई प्रोफेशनल रेसलर हों।
![कई सुपरस्टार्स ने एलेक्सा ब्लिस और रायन कैबरेरा को बधाई दी](https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/5e94a-17013200694682-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/5e94a-17013200694682-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/5e94a-17013200694682-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/5e94a-17013200694682-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/5e94a-17013200694682-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/5e94a-17013200694682-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/5e94a-17013200694682-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2023/11/5e94a-17013200694682-1920.jpg 1920w)
पूर्व विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस ने अभी तक आखिरी मैच Royal Rumble 2023 में लड़ा था, जहां उन्होंने तत्कालीन Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर को चुनौती दी थी लेकिन जीत दर्ज करने में नाकाम रही थीं। अब कैबरेरा ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी बेटी का जन्म 27 नवंबर को हुआ था। डेमियन प्रीस्ट, राकेल रॉड्रिगेज़ और ब्रांडी रोड्स समेत कई नामी हस्तियों ने एलेक्सा ब्लिस और रायन कैबरेरा को इस खास मौके पर बधाई दी है।
Alexa Bliss ने WWE में अपनी वापसी पर क्या कहा?
एलेक्सा ब्लिस को इन-रिंग एक्शन से दूर रहते करीब एक साल पूरा होने वाला है और अब उनकी बेटी के जन्म के बाद ये सवाल खड़ा होने लगेगा कि उनका इन-रिंग रिटर्न कब होगा। कुछ समय पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी वापसी पर चर्चा करते हुए कहा था कि:
"मैं शायद वापसी के लिए उम्मीद से ज्यादा समय ले सकती हूं। मुझे इस सबके लिए समय चाहिए होगा और ट्रेनिंग भी करती रहूंगी। मैं रिंग में वापसी करने से पहले कुछ महीने अपनी बेटी के साथ बिताना चाहती हूं।"
बैकी लिंच की बात करें तो उन्होंने भी दिसंबर 2020 में बेटी को जन्म देने के करीब 7 महीनों बाद WWE SummerSlam 2021 में वापसी की थी। इस कारण संभव है कि एलेक्सा ब्लिस भी रिकवर करने में लंबा समय ले सकती हैं। फिलहाल ये कहना गलत नहीं होगा कि वो WrestleMania 40 के बिल्ड-अप या उसके बाद वापसी कर सकती हैं।