WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2021 में फैंस को इस बार बहुत बड़ा सरप्राइज मिला। 466 दिन बाद बैकी लिंच (Becky Lynch) ने WWE रिंग में वापसी कर बवाल मचा दिया। सबसे बड़ी बात बैकी लिंच ने मात्र 27 सेकंड में स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियनशिप भी अपने नाम कर दी। बैकी लिंच की वापसी से सभी फैंस काफी खुश नजर आए। फैंस ने शानदार स्वागत बैकी लिंच का किया और पूरे क्राउड ने उनके नाम के चैंट्स लगाए।Back where she belongs.#SummerSlam @BeckyLynchWWE pic.twitter.com/Bl0GLC5zRf— WWE (@WWE) August 22, 2021WWE रिंग में बैकी लिंच ने वापसी कर दिखाया अपना जलवा, फैंस हुए खुशदरअसल SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स के बीच मैच तय किया गया था। मैच में पहले बियांका ब्लेयर ने एंट्री की लेकिन बाद में कहा गया कि साशा बैंक्स इस मैच का हिस्सा नहीं रहेंगी। उनकी जगह कार्मेला ने एंट्री की। बियांका ने कहा कि वो साशा बैंक्स का सामना फिर करेंगी लेकिन अब पहले अपना गुस्सा कार्मेला पर निकालेंगी।बियांका ब्लेयर की इस बात के बाद शानदार पल फैंस के लिए आ गया। बैकी लिंच का म्यूजिक बज गया और फैंस अपनी जगह से खड़े हो गए। बैकी लिंच का के स्वागत में पूरा एरीना उठ गया और चारों तरफ उनका नाम गूंज रहा था। लिंच ने रिंग में एंट्री की और पहले कार्मेला को बुरी तरह पीटकर रिंग के बाहर फेंक दिया।बैकी लिंच ने इसके बाद खुद ही कहा कि बियांका के साथ उनका मैच चैंपियनशिप के लिए होना चाहिए। फैंस ने भी हां कहा और घंटी बज गई। बैकी लिंच ने इस मैच को खत्म करने के लिए ज्यादा समय नहीं लिया। बियांका उनसे हाथ मिलाने गई और बैकी लिंच ने उन्हें तुरंत फिनिशिंग मूव लगाकर मैच जीत लिया। बैकी लिंच अब नई SmackDown विमेंस चैंपियन बन गईं हैं। फैंस भी बैकी लिंच की इस जीत से बहुत खुश हो गए।#TheMan is BACK ON TOP.@BeckyLynchWWE becomes the new #SmackDown #WomensChampion at #SummerSlam! pic.twitter.com/iWli9IpnhV— WWE SummerSlam (@SummerSlam) August 22, 2021बियांका ब्लेयर को यहां बड़ा झटका लगा। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि उनकी हार हो गई। काफी निराश बियांका ब्लेयर नजर आईं। शायद ब्लेयर का करियर यहां से अब खत्म हो सकता हैं। किसी ने नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी वो हार जाएंगी।